- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Virar Auto Rickshaw New Permit Ban Traffic News 2026
वसई-विरार में ऑटो रिक्शा का आतंक! 1300+ नए परमिट के बाद सड़कों पर लगा ब्रेक, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
Vasai Virar Traffic Jam: वसई-विरार में बेतहाशा बढ़ती ऑटो रिक्शा की संख्या और ट्रैफिक जाम को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नए परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। अब शहर की क्षमता का अध्ययन होगा।
- Written By: आकाश मसने

वसई विरार में ऑटो रिक्शा समस्या (सोर्स: AI)
Vasai Virar Rickshaw Permit Ban: कभी विकास की दौड़ शामिल पालघर जिले का वसई-विरार आज ऑटो रिक्शाओं के बेतहाशा बोझ तले कराह रहा है। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ये तीन पहिए अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। एक साल के भीतर बांटे गए 1307 नए परमिटों ने रही-सही कसर पूरी कर दी है, जिससे पूरा शहर एक विशाल ट्रैफिक जाम में तब्दील होता नजर आ रहा है।
परमिटों की बरसात और प्रशासन की लापरवाही
परिवहन विभाग के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। वर्ष 2025-26 के दौरान जिस रफ्तार से नए लाइसेंस बांटे गए, उसके मुकाबले सड़कों का विस्तार रत्ती भर भी नहीं हुआ। विरार, नालासोपारा और वसई जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब पैदल चलना भी दूभर हो गया है। रेलवे स्टेशनों के बाहर रिक्शा चालकों का कब्जा इस कदर है कि एम्बुलेंस को भी रास्ता मिलना मुश्किल हो जाता है।
अब जागे हुक्मरान, लाइसेंस पर लगा ब्रेक
देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर, महाराष्ट्र सरकार ने अब स्थिति की गंभीरता को समझा है। 9 मार्च 2026 से नए रिक्शा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिवहन विभाग अब ‘शहर की वहन क्षमता का अध्ययन करेगा, रोजगार और सुविधा के नाम पर शहर को कबाड़खाना नहीं बनाया जा सकता है। यदि प्रशासन ने लाइसैस निलंबन के साथ-साथ कड़ाई से यातायात नियमों को लागू नहीं किया, तो वसई-विरार की सड़कें पूरी तरह ‘लॉकडाउन’ की स्थिति में पहुंच जाएंगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
फिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
ईंधन के लिए 5 पंपों पर आते हैं हजारों रिक्शा
वसई-विरार शहर में केवल रिक्शाओं की संख्या बढ़ी है, बुनियादी सुविधाएं नहीं। पूरे क्षेत्र में मात्र 4 से 5 सीएनजी पंप चालू हालत में हैं। गैस भरवाने के लिए हजारों रिक्शा आते हैं, जिनकी पंपों पर लंबी कतारें लगती हैं, जो किसी कुरुक्षेत्र’ के युद्ध से कम नहीं लगती। चालकों को गैस के लिए 4 से 6 घंटे लाइन में लगना पड़ता है। ईंधन के लिए चालकों को फाउंटेन या घोड़बंदर हाईवे तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना बंद कर दें…, बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से क्याें कहा ऐसा; जानें पूरा मामला
वसई-विरार की जनता की प्रमुख मांगें
- नया ट्रैफिक सर्वेः नए आधिकारिक रिक्शा स्टैं का निर्धारण हो।
- जुर्माने का हंटर: स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग करने वालों पर भारी जुर्माना लगे।
- सीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर: पपों की संख्या तुरत बढ़ाई जाए ताकि सड़कों पर लगने वाली कतारें खत्म हो।
सड़कें हमारी है या रिक्शा वालों की?
स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने बिना किसी नियोजन के लाइसेंस बांट दिए और अब भुगतना जनता को पड़ रहा है। अवैध पार्किंग और दबंगई के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई जरूरी है।
Vasai virar auto rickshaw new permit ban traffic news 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
May 14, 2026 | 07:19 AMआज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी, समर्थकों से की ये बड़ी अपील
May 14, 2026 | 07:18 AMरोहित पवार की भविष्यवाणी से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल, बोले- तटकरे-पटेल समेत कई नेता होंगे BJP में शामिल
May 14, 2026 | 07:10 AMनवभारत विशेष: नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
May 14, 2026 | 07:05 AMAshok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
May 14, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














