Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला

Rashmika Mandanna ने अपना 30वां जन्मदिन परिवार के साथ खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर रश्मिका मंदाना के पिता ने उन्हें ‘सेरेनिटी’ नाम का बंगला गिफ्ट किया, जिससे एक्ट्रेस भावुक हो गईं।
Rashmika Mandanna Father Birthday Gift Serenity Bungalow Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना का 30वां जन्मदिन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Birthday Gift Serenity Bungalow: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। 5 अप्रैल को एक्ट्रेस के इस खास दिन को उनके परिवार ने यादगार बना दिया। साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी रश्मिका के लिए यह जन्मदिन कई मायनों में खास रहा, क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे था।

इस खास मौके पर रश्मिका के पिता मदन मंदाना ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी बेटी को एक खूबसूरत बंगला गिफ्ट किया, जिसका नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है। यह बंगला रश्मिका के होमटाउन विराजपेट के पास स्थित है। जैसे ही रश्मिका मंदाना के पिता ने इस गिफ्ट का ऐलान किया, वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वहीं रश्मिका इस सरप्राइज से भावुक हो गईं और उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

विराजपेट में भी हुआ भव्य जश्न

रश्मिका मंदाना ने अपने जन्मदिन को अपने गांव विराजपेट में भी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ समय बिताया। रश्मिका मंदाना ने इस इवेंट को खास बनाने के लिए एक कन्वेंशन सेंटर में आयोजन किया, जहां स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान रश्मिका पारंपरिक कोडावा लिबास में नजर आईं, जिसने उनकी सादगी और संस्कृति के प्रति जुड़ाव को दर्शाया। बता दें कि रश्मिका मंदाना ने इसी साल फरवरी में विजय देवरकोंडा के साथ शादी की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

शादी के बाद पहला बर्थडे बना खास

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी। इसके बाद 4 मार्च को इस कपल ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। रश्मिका के इस खास दिन पर उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। वहीं ‘सेरेनिटी’ बंगले का गिफ्ट उनके जन्मदिन को और भी यादगार बना गया। यह कहना गलत नहीं होगा कि रश्मिका मंदाना का यह जन्मदिन उनके जीवन के सबसे खास पलों में से एक बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com