

Pune Karve Road Flyover Plan: पुणे शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल कर्वे रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने दो नए फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है।
ये फ्लाईओवर कर्वे स्टैच्यू चौक और आंबेडकर चौक पर प्रस्तावित हैं, जहां रोजाना वाहनों की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वातायात को सुचारू बनाना और यात्रियों के समय की बचत करना है।
मनपा इस परियोजना को पुणे मेट्रो के प्रस्तावित रूट (एसएनडीटी से माणिकबाग, वारजे) के साथ तालमेल बिठाकर विकसित कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मेट्रो निर्माण के बाद सड़क विस्तार की संभावनाएं सीमित हो जाएंगी, इसलिए भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अभी से योजना बनाना अनिवार्य है। पीएमसी के ट्रैफिक प्लानिंग विभाग के प्रभारी दिनकर गोजारे ने कहा कि कर्वे रोड पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मेट्रो परियोजना को ध्यान में रखते हुए हम एक दीर्घकालिक समाधान तैयार कर रहे हैं, ताकि आने वाले वर्षों में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
गांजारे ने बताया कि आंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की योजना राज्य सरकार ने 2018 में ही बनाई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका था। अब नई योजना के तहत कर्वे रोड पर कुल तीन फ्लाईओवर होगे, मौजूदा कर्वेनगर फ्लाईओवर को मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जबकि दो नए फ्लाईओवर ट्रैफिक के दबाव को अलग-अलग दिशाओं में विभाजित करेंगे, इससे प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण चरण होगा, जिसके लिए प्रभावित भूमि स्वामियों और निर्माणों का विस्तृत विवरण तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दुर्घटना विश्लेषण, पर्यावरण मूल्यांकन भी किया जाएगा।
कर्वे रोड पर यातायात प्रबंधन के तहत दो फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए विस्तृत अध्ययन करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि पुणे मेट्रो की एसपनडीटी से माणिकचाग। वारजे मार्ग) जाने वाली 'स्पर लाइन' इसी मार्ग से गुजरने वाली है।
- पुणे मनपा,प्रभारी ट्रैफिक प्लानिंग विभाग, दिनकर गोजारे