-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ncp Ajit Pawar Faction Leader Baba Siddiqui Shot In Mumbai
एनसीपी अजित पवार के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मुंबई में अज्ञात हमलावरों ने सीने में उतारी गोली
- Written By: अभिषेक सिंह
एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी मौत की ख़बर सामने आ रही है।

बाबा सिद्दीकी (फाइल फोटो)
मुंबई: एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी मौत की ख़बर सामने आ रही है।
महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी गई है। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Maharashtra | NCP Senior leader Baba Siddique has been fired upon by unidentified people. He has been admitted to the nearby Lilavati Hospital: Mumbai Police Further details awaited. — ANI (@ANI) October 12, 2024
मिली जानकारी के मुताबिक, बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर यह वारदात हुई है। घटना रात करीब 9:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी पर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई। जिसमें से एक गोली बाबा सिद्दीकी के सीने में लगी थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है।
कैसे हुई वारदात?
बाबा सिद्दीकी करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग के वक्त बाबा सिद्दीकी अपने ऑफिस के पास पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे फोड़ते वक्त अचानक कार से तीन लोग उतरे, तीनों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली लगने से बाबा सिद्दीकी गिर पड़े। इसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Quran Law Controversy: क्या आप अपने पति की 4 शादियां करवाएंगी? सना मलिक के बयान पर शाइना एनसी का तीखा सवाल
सिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
कांग्रेस छोड़ एनसीपी में शामिल हुए थे बाबा
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं। बाद में वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस में तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे मंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:- दशहरा पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत; आजाद मैदान से शिंदे ने UBT पर चलाए तीर, शिवाजी पार्क से उद्धव ने बरसाए व्यंग्य बाण
Ncp ajit pawar faction leader baba siddiqui shot in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
Jun 29, 2026 | 10:40 PMस्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 10:39 PMक्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Jun 29, 2026 | 10:36 PMअब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
Jun 29, 2026 | 10:35 PMUP Chunav 2027: अखिलेश यादव के सामने टेबल पर पैर रखकर बात करने वाला ये नेता कौन? तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 29, 2026 | 10:29 PMUP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PMइंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़! सोनम रघुवंशी की जमानत हाईकोर्ट ने रखी बरकरार; बिलख पड़ी राजा की मां
Jun 29, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














