-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashiks Sonam Killed Her Husband With Axe Chopped Body Into Pieces And Buried It In House
नासिक की ‘सोनम’ ने रचा खूनी खेल, कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, टुकड़े कर घर में ही दफनाया शव
- Written By: आंचल लोखंडे
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की सनसनी अभी थमी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के नासिक जिले से भी एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ गई है।

नासिक की 'सोनम' ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नासिक: जिस घर में सात फेरे लिए थे, उसी घर की ज़मीन में पति की लाश दफना दी… पत्नी ने रिश्तों का ऐसा कत्ल किया, जिसने पूरे गांव को सुन्न कर दिया। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की सनसनी अभी थमी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के नासिक जिले से भी एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ गई है।
सुरगाणा तहसील के मालगोंदा गांव में एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। फिर उसके शव के टुकड़े कर घर के पिछवाड़े गड्ढे में दफना दिए। लेकिन यह खूनी रहस्य ज्यादा दिन तक छिपा नहीं रह सका, एक चप्पल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।
लेकिन एक चप्पल ने खोल दिया पूरा भेद
42 वर्षीय यशवंत मोहन ठाकरे अप्रैल महीने से लापता था। उसकी पत्नी प्रभावती ठाकरे लगातार यही कहती रही कि उसका पति मजदूरी के लिए गुजरात के बिलीमोरा चला गया है। मगर 2 महीने बीत जाने के बाद भी कोई खबर न आने पर यशवंत के परिवार को शक हुआ। शक तब गहरा हो गया जब यशवंत के भाई की पत्नी एक दिन घर पर आई और बातचीत के दौरान उसने घर में यशवंत की चप्पल देख ली। जब उसने चप्पल के बारे में पूछा, तो प्रभावती ने उसे अपने पैरों के नीचे छिपा लिया। इस हरकत ने संदेह को और गहरा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
किसनराव हुंडीवाले हत्याकांड: हाईकोर्ट ने उम्रकैद पर रोक लगाने से किया इनकार
दावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
सिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध
बदबू, मखियाँ और फिर खुला मौत का राज
इसके बाद यशवंत के भाई उत्तम ठाकरे ने घर के पीछे हाल ही में की गई खोदाई पर गौर किया। वहां से बदबू आ रही थी और मखियाँ मंडरा रही थीं। जब खुदाई की गई, तो प्लास्टिक की बोरियों में बंद शव के टुकड़े मिले। पुलिस को बुलाया गया। पूछताछ में प्रभावती ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि 14 अप्रैल की रात उसका पति शराब पीकर मारपीट कर रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। तंग आकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में शव के 3 टुकड़े कर बोरी में भरकर गड्ढे में दफना दिया।
शिर्डी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत
जुर्म छिपाने की पूरी तैयारी
प्रभावती ने हत्या के बाद शव को प्लास्टिक, मिट्टी और मलबे से ढंक दिया ताकि बदबू बाहर न आए और किसी को शक न हो। लेकिन उसकी एक छोटी-सी चूक वही चप्पल पूरे जुर्म की कहानी सामने ले आई।
हत्या के पीछे घरेलू हिंसा, लेकिन तरीका खौफनाक
प्रभावती का कहना है कि वह सालों से पति की मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। उस रात जब उसने सारी हदें पार कीं, तो सब्र का बांध टूट गया और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि यह मामला घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर करता है, पर साथ ही यह भी दिखाता है कि अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेता है, तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है।
‘सोनम हत्याकांड’ की याद दिलाता यह कत्ल
यह पूरी घटना हाल ही में सामने आए इंदौर के सोनम रघुवंशी हत्याकांड जैसी ही है, जिसमें एक महिला ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या हनीमून के दौरान की थी। अब नासिक की ‘प्रभावती’ ने ठीक उसी अंदाज़ में हत्या कर पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया है।
Nashiks sonam killed her husband with axe chopped body into pieces and buried it in house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM















