- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Malegaon Ajay Ahire Attack Protest Fast Track Court Demand
अजय अहिरे पर जानलेवा हमला, न्याय के लिए आक्रोश मोर्चा, अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Ajay Ahire Case: मालेगांव में अजय अहिरे पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में दलित समाज और सर्वदलीय पदाधिकारियों ने मोर्चा निकालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कठोर सजा की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

DK Chowk Malegaon (सोर्सः सोशल मीडिया)
Malegaon Crime News: पुरानी रंजिश के चलते अजय विकास अहिरे नामक युवक पर शहर के डी.के. चौक में जानलेवा हमला करने वाले तीनों संदिग्ध आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर दलित समाज और सर्वदलीय पदाधिकारियों ने सोमवार, 23 फरवरी को अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला। इस दौरान अपर जिलाधिकारी देवदत्त केकान को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कठोर सजा की मांग
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित को पर्याप्त सुरक्षा और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज व्यापक आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से वार
बीते सप्ताह शहर के डी.के. चौक इलाके में संदिग्ध आरोपी जतिन जगदीश बच्छाव, कुणाल उर्फ क्रिश बच्छाव और ओम उर्फ वेदांत जाधव ने पुरानी रंजिश निकालते हुए अजय अहिरे पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया था। इस हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका वर्तमान में नाशिक के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में कैंप पुलिस थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: पानी संकट पर मोहपा प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में, कम दबाव और अव्यवस्था पर सख्त निर्देश
लड़कियां मुस्लिम हैं या हिंदू? अमरावती मोहम्मद अयाज मामले में नया मोड़, आरोपी का AIMIM से कनेक्शन!
टाटा पावर की एंट्री से चमकेगा बदलापुर! 400 मेगावाट का बनेगा स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरा प्लान
Nagpur: रामटेक-पेंच में बढ़ते बाघ हमलों पर सख्ती: सुरक्षा बाड़ और ‘ग्रीन जोन’ बनाने के निर्देश
ये भी पढ़े: निधन से पहले अजित पवार ने की थी बजट की व्यापक तैयारी, देवेंद्र फडणवीस ने बताया बजट में क्या होगा खास
आरोपियों को कड़ी सजा की मांग
हमले के विरोध में और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एकात्मता चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा से मोर्चे की शुरुआत हुई। यह मोर्चा कैंप रोड होते हुए अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित न्यायालय) में की जाए, ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय और दोषियों को कठोरतम दंड मिल सके।
मोर्चे में शामिल गणमान्य
इस विरोध प्रदर्शन में भारत चव्हाण, दीपक निकम, भारत म्हसदे, सुशील उशिरे, रमेश निकम, रमेश जगताप, शरद धोंडरे, किरण पगारे, राहुल पगारे, खंडू उशिरे, सुनीता महिरे, सम्राट जगताप, शशिकांत वाघ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Malegaon ajay ahire attack protest fast track court demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट पर भड़के ईसा मसीह…तोड़ा ट्रंप का जबड़ा, ईरान ने अब ऐसे लिए US के मजे
Apr 15, 2026 | 01:06 PMKKR के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Apr 15, 2026 | 01:05 PMबिहार में दारू शुरू होना चाहिए…, शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- सम्राट चौधरी से बात करेंगे
Apr 15, 2026 | 01:04 PMNagpur: पानी संकट पर मोहपा प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में, कम दबाव और अव्यवस्था पर सख्त निर्देश
Apr 15, 2026 | 01:02 PMलड़कियां मुस्लिम हैं या हिंदू? अमरावती मोहम्मद अयाज मामले में नया मोड़, आरोपी का AIMIM से कनेक्शन!
Apr 15, 2026 | 01:02 PMटाटा पावर की एंट्री से चमकेगा बदलापुर! 400 मेगावाट का बनेगा स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरा प्लान
Apr 15, 2026 | 12:55 PMNagpur: रामटेक-पेंच में बढ़ते बाघ हमलों पर सख्ती: सुरक्षा बाड़ और ‘ग्रीन जोन’ बनाने के निर्देश
Apr 15, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










