- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Yevla Namo Udyan Project Bhoomipujan Chhagan Bhujbal 1 Crore Park Development
येवला में साकार होगा अत्याधुनिक नमो उद्यान, मंत्री छगन भुजबल ने किया भूमिपूजन
Chhagan Bhujbal: येवला में अत्याधुनिक नमो उद्यान परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसका भूमिपूजन छगन भुजबल ने किया, जिससे शहर के विकास और सौंदर्य में वृद्धि होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Chhagan Bhujbal (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yevla Namo Udyan: किसी शहर का विकास केवल सड़कों, इमारतों या उद्योगों तक सीमित नहीं होता, बल्कि ऐसी सुविधाओं का निर्माण भी आवश्यक है जो नागरिकों के जीवन में आनंद, स्वास्थ्य और संतोष बढ़ा सकें। नमो उद्यान इसी विचार का परिणाम है। उक्त प्रतिपादन राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने किया। वे येवला के पटेल कॉलोनी में नमो उद्यान के भूमिपूजन समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान पूर्व सांसद समीर भुजबल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
राज्य सरकार ने मंजूर किए 1 करोड़ रुपये
मंत्री भुजबल ने बताया कि राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये का निधि मंजूर किया है। इस माध्यम से येवला शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक शानदार उद्यान का निर्माण होगा, जो शहर के वैभव में चार चांद लगाएगा। उन्होंने आगे कहा कि येवला परंपरा और संस्कृति की भूमि है। पैठणी साड़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध यह शहर अब शिवसृष्टि और मुक्तिभूमि जैसे प्रेरणादायी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ नमो उद्यान के जरिए आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रहा है।
वृक्षारोपण और जनभागीदारी पर जोर
अपने संबोधन में उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर और उद्यान परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाए और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे इस विकास कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं।
सम्बंधित ख़बरें
दफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
ये भी पढ़े: वर्धा में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46.6 डिग्री के पार; धाम प्रकल्प में जलस्तर गिरने से संकट
सभी आयु वर्ग के लिए होंगी सुविधाएं
पूर्व सांसद समीर भुजबल ने कहा कि पटेल कॉलोनी में बनने वाला यह उद्यान एक महत्वपूर्ण धरोहर होगा। यहां वरिष्ठ नागरिकों से लेकर बच्चों तक के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव दिलीप खैरे, पूर्व नगराध्यक्ष राजेंद्र लोणारी, भाजपा नेता कुलकर्णी, शहर अध्यक्ष दत्ता निकम, मुख्याधिकारी तुषार आहेर सहित स्थानीय पार्षद, अधिकारी और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। यह उद्यान न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि येवला की प्रगति और सौंदर्य का प्रतीक भी साबित होगा।
Yevla namo udyan project bhoomipujan chhagan bhujbal 1 crore park development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
येवला में साकार होगा अत्याधुनिक नमो उद्यान, मंत्री छगन भुजबल ने किया भूमिपूजन
May 02, 2026 | 07:37 PMKapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
May 02, 2026 | 07:35 PM₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
May 02, 2026 | 07:34 PMनहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
May 02, 2026 | 07:33 PMदफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
May 02, 2026 | 07:24 PMभोपाल में दो तरह की मार्केट व्यवस्था पर बवाल, पुलिस आयुक्त से मिले सांसद आलोक शर्मा; जानें क्या है पूरा मामला
May 02, 2026 | 07:20 PMरिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
May 02, 2026 | 07:18 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












