- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Ring Road Land Acquisition Clash Farmers Police Matori Mungsara
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
Nashik Ring Road Dispute: नासिक में रिंग रोड भूमि अधिग्रहण को लेकर मातोरी और मुंगसरा गांवों में किसानों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया, जहां किसानों ने मारपीट का आरोप लगाया।
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क

Farmers Police Class (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Farmers Police Class: सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर प्रस्तावित रिंग रोड के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब हिंसक मोड़ ले लिया है। शनिवार 2 मई को मातोरी और मुंगसरा गांवों में जमीन की पैमाइश मोजणी करने पहुंचे अधिकारियों और पुलिस बल पर किसानों ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।
हालांकि, जिला प्रशासन और पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिससे अब यह विवाद और अधिक गहराने की संभावना है। रिंग रोड परियोजना के लिए कुल 25 में से 19 गांवों में पैमाइश का काम पूरा हो चुका है। मातोरी और मुंगसरा सहित चार गांवों के किसानों ने इस प्रक्रिया के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 4 मई को होनी है। किसानों का कहना है कि सड़क के नक्शे (अलाइनमेंट) के कारण उनके घर और बंगले प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए इसमें बदलाव किया जाना चाहिए।
किसानों का आरोप
किसानों के अनुसार, प्रशासन ने उन्हें 2 मई की सुबह 9:30 बजे आने का संदेश दिया था, लेकिन पुलिस बल और अधिकारी सुबह 7:00 बजे ही उनके घरों पर धमक पड़े। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें घरों से बाहर निकाला, महिलाओं के साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में बिठाकर नासिक तालुका पुलिस स्टेशन ले गए। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें घंटों पुलिस की गाड़ियों में बंद रखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
अशोक खरात केस: ED की रडार पर रुपाली चाकणकर के रिश्तेदार, बहन प्रतिभा और भांजे को भेजा समन
प्रतिक्रिया
शनिवार को पैमाइश के दौरान ग्रामीणों के एक गुट ने विरोध किया। ग्रामीणों को संघर्ष के बजाय सहयोग करना चाहिए। मोजणी करने का अर्थ कब्जा लेना नहीं है, इसलिए किसान अफवाहों पर विश्वास न करें। इस पूरी घटना की जांच की जाएगी। (आयुष प्रसाद, जिलाधिकारी)
प्रतिक्रिया
नासिक तहसील थाना पुलिस निरीक्षक मृदुला नायक ने कहा कि पुलिस ने केवल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं से घर के भीतर रहने का अनुरोध किया गया था। किसी भी पुलिसकर्मी ने मारपीट नहीं की है। काम में बाधा डालने वाले कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था, जिन्हें दोपहर 3:30 बजे रिहा कर दिया गया।
Nashik ring road land acquisition clash farmers police matori mungsara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
May 02, 2026 | 07:18 PMCitizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
May 02, 2026 | 07:13 PMPati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
May 02, 2026 | 07:11 PMKerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
May 02, 2026 | 06:57 PMViral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMइल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
May 02, 2026 | 06:42 PMअगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
May 02, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














