Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड

Kapil Sharma Roast: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की मौजूदगी और कपिल शर्मा के रोस्ट ने एपिसोड को वायरल बना दिया। कपिल के तंज ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी।
Kapil Sharma Samay Raina Ranveer Allahbadia Episode Indian Comedy Show Viral Video Controversy
कपिल शो के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samay Raina Ranveer Allahbadia In Kapil Sharma Show: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का लेटेस्ट एपिसोड इस बार जबरदस्त चर्चा में है। शो में कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अहलावादिया की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। दोनों को लंबे समय बाद एक साथ देखकर दर्शकों की दिलचस्पी पहले से ही बढ़ी हुई थी, लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब कपिल शर्मा ने अपने अंदाज में दोनों को रोस्ट कर दिया।

एपिसोड के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। रणवीर अहलावादिया जब समय रैना की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनका दिल बहुत साफ है, तभी कपिल शर्मा तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। उनका कहना था कि अगर कोई आपका शो बंद कर दे और आप उसे इतनी आसानी से छोड़ दें, तो दिल साफ ही होगा। इस पंचलाइन ने दर्शकों को चौंका भी दिया और हंसी से लोटपोट भी कर दिया। इतना ही नहीं, जब दोनों अपनी दोस्ती के बारे में बात कर रहे थे, तब कपिल ने एक और तंज कसते हुए कहा कि धारा भी दोनों में एक ही लगी होगी।

विवाद के बाद बदली बॉन्डिंग

यह एपिसोड इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 2025 के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद पहली बार समय रैना और रणवीर अहलावादिया एक साथ नजर आए। जहां पहले दोनों के बीच दूरी की खबरें थीं, वहीं इस शो में उनकी केमिस्ट्री काफी सहज और मजबूत दिखी। दोनों के बीच मजाक, हल्की नोकझोंक और समझदारी ने फैंस को चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

एपिसोड के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की और कहा कि वह आज भी नंबर वन हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि शो अब अपने पुराने अंदाज से अलग हो गया है और यह एपिसोड किसी आखिरी एपिसोड जैसा लग रहा था। कई लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ बंद न हो जाए, जबकि कुछ ने इस नए और बोल्ड कंटेंट को पसंद किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com