- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Tryambakeshwar Kushavart Godavari Water Purification Project
कुशावर्त कुंड बनेगा स्वच्छता की मिसाल, CSR फंड बदलेगी त्र्यंबकेश्वर की तस्वीर, VIL ने ली जिम्मेदारी
Trimbakeshwar Kushavart: कुशावर्त कुंड में CSR फंड से अत्याधुनिक वॉटर प्यूरिफिकेशन प्रोजेक्ट लगेगा। VIL कंपनी 25 साल तक रखरखाव व बिजली खर्च उठाएगी, जिससे गोदावरी की पवित्रता बनी रहेगी।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Godavari River Cleanliness Hindi News: त्र्यंबकेश्वर ब्रह्मगिरी पर्वत की गोद से निकलने वाली पवित्र गोदावरी जहां कुशावर्त तीर्थ में उतरती है, वह स्थान अब अपनी स्वच्छता के लिए देश-दुनिया में मिसाल बनेगा। कुंभ मेले के इस प्रमुख केंद्र पर साल भर उमड़ने वाली हजारों भक्तों की भीड़ के बावजूद अब पानी की निर्मलता प्रभावित नहीं होगी। सीएसआर (CSR) फंड के जरिए यहां एक अत्याधुनिक वॉटर प्यूरिफिकेशन प्रोजेक्ट लगने जा रहा है, जो कुशावर्त कुंड की सूरत बदल देगा।
न बिजली का बिल, न मरम्मत का डर
कुंभ मेला अथॉरिटी ने इस बार ऐसा ‘मास्टरप्लान’ बनाया है कि नगर परिषद पर फूटी कौड़ी का भी बोझ नहीं पड़ेगा। वीआईएल (VIL) कंपनी ने जिम्मेदारी ली है कि वह न केवल इस मेगा प्रोजेक्ट को स्थापित करेगी, बल्कि अगले 25 सालों तक इसका रखरखाव, मरम्मत और भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान भी खुद करेगी। गौरतलब है कि 2015 के सिंहस्थ का प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए बंद हो गया था क्योंकि नगर परिषद बिजली बिल भरने में असमर्थ थी, लेकिन अब यह बाधा हमेशा के लिए दूर हो गई है।
9 घंटे का काम अब सिर्फ 3 घंटे में
इस नए प्लांट की ताकत पुराने सिस्टम से तीन गुना ज्यादा होगी, जिससे पानी की शुद्धता का स्तर हमेशा ऊंचा रहेगा- नया प्लांट हर घंटे 3 लाख लीटर पानी प्यूरिफाई करेगा। पहले जिस कुंड को साफ करने में 9 घंटे लगते थे, अब वह मात्र 3 घंटे में चमकने लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर: तीन गांवों में 37 कुओं की मंजूरी पर सवाल, ZP उपाध्यक्ष ने मांगी जांच रिपोर्ट
ठाणे: पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमले के 8 आरोपी बरी, गवाहों के पलटने से कमजोर पड़ा केस, जानें पूरा मामला
पालघर में 5 एकड़ जमीन का महाघोटाला: रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार, अवैध चॉल बनाकर लोगों को लगाया चूना
राजापुर में गहराया पेयजल संकट; दूषित जलापूर्ति से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम करने की दी चेतावनी
यह भी पढ़ें:-“मैं नासिक में बसना चाहूंगी”-श्रुति मराठे, Homeathon Expo 2025, एक्सपो में ग्लैमर व प्रेरणा का संगम
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े मानकों का पालन किया जाएगा, ताकि भक्तों की सेहत और आस्था दोनों सुरक्षित रहे।
जून 2026 तक दिखेगा बदलाव
कुंभ मेला अथॉरिटी के कमिश्नर शेखर सिंह ने इस प्रोजेक्ट को ‘फास्ट ट्रैक’ पर डाल दिया है। कंपनी ने 15 दिसंबर 2025 को अपनी तकनीकी बारीकियों और क्षमता का खाका पेश कर दिया है। बिजली सप्लाई और अन्य कागजी औपचारिकताओं को गति देने के लिए 26 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई है। जून 2026 के अंत तक यह प्रोजेक्ट पूरी तरह चालू हो जाएगा, जिससे तीर्थ स्थल की गरिमा और पवित्रता युगों-युगों तक बनी रहेगी।
Tryambakeshwar kushavart godavari water purification project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर: तीन गांवों में 37 कुओं की मंजूरी पर सवाल, ZP उपाध्यक्ष ने मांगी जांच रिपोर्ट
Apr 08, 2026 | 03:16 PMइतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
Apr 08, 2026 | 03:06 PMजल्दी ईरान छोड़ें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी; आखिर सीजफायर के बाद ऐसा अलर्ट क्यों?
Apr 08, 2026 | 03:04 PMठाणे: पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमले के 8 आरोपी बरी, गवाहों के पलटने से कमजोर पड़ा केस, जानें पूरा मामला
Apr 08, 2026 | 03:03 PMपालघर में 5 एकड़ जमीन का महाघोटाला: रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार, अवैध चॉल बनाकर लोगों को लगाया चूना
Apr 08, 2026 | 02:58 PMDeepak Chahar के नाम जुड़ा एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
Apr 08, 2026 | 02:55 PMसिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज
Apr 08, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM











