-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Corporation Is Also Accused Of Giving Contract To The Same Company In Simhasta Kumbh
सिंहस्थ कुंभ प्रोजेक्ट में 1,500 करोड़ का टेंडर खेल?, मनपा पर भी एक ही कंपनी को ठेका देने का आरोप
- Written By: अपूर्वा नायक
नासिक में जल्द ही सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। ऐसे में नासिक महानगरपालिका पर कुंभमेला प्रोजेक्ट में क्लस्टर टेडरिंग का आरोप लगाया जा रहा है।

नासिक मनपा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik News In Hindi: राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग और अब नासिक महानगरपालिका पर भी कुंभमेला प्रोजेक्ट में ‘क्लस्टर टेंडरिंग’ (एकल निविदा) का आरोप लगा है। आरोप है कि लगभग 1,500 करोड़ के कार्यों को एक ही कंपनी को देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कदम से कुंभमेला के विकास कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों की भागीदारी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। कुंभमेले के लिए राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने लगभग 2270 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों की निविदा जारी की थी। इस प्रक्रिया में 111 ठेकेदारों ने भाग लिया, लेकिन कुछ खास कंपनियों को काम देने के लिए ‘रिंग’ (आपसी मिलीभगत) बनाए जाने का आरोप लगा था।
यह बात सामने आई थी कि जिन कंपनियों का टर्नओवर हजार करोड़ रुपये से अधिक था, उन्हें भी 100 करोड़ के कार्यों के लिए अयोग्य ठहराया गया। इसी के बाद मंत्री छगन भुजबल ने मामले की जांच के आदेश दिए। अब जब इस मामले की जांच चल रही है, तो महानगरपालिका भी इसी तरह की एकल निविदा जारी कर रही है, जिससे स्थानीय ठेकेदारों की चिंता बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
‘क्लस्टर टेंडरिंग‘ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कई छोटे-छोटे प्रोजेक्ट को मिलाकर एक बड़ा प्रोजेक्ट बना दिया जाता है। इससे छोटे और स्थानीय ठेकेदार, जो उन छोटे प्रोजेक्ट के लिए योग्य होते हैं, बड़े प्रोजेक्ट के लिए अयोग्य हो जाते हैं। नतीजतन, पूरी काम निविदा प्रक्रिया में सिर्फ एक ही बड़ी कंपनी भाग ले पाती है। इस देढ़ हजार करोड़ के को भी एक ही कंपनी को देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें ‘ए’ श्रेणी के 23 कार्यों के लिए 1200 करोड़ और ‘बी’ श्रेणी के 29 में से 300 करोड़ के काम शामिल हैं।
इस प्रकार के ‘टेंडर खेल’ से स्थानीय ठेकेदारों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि वे व्यक्तिगत रूप से छोटे और मध्यम स्तर के प्रोजेक्ट करने में पूरी तरह सक्षम हैं, लेकिन कई प्रोजेक्ट को एक साथ जोड़ने से उनकी भागीदारी असंभव हो जाती है। यह प्रक्रिया न केवल प्रतियोगिता को खत्म करती है, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी नुकसान पहुंचाती है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि यह उनकी जानबूझकर की गई अनदेखी है।
ये भी पढ़ें :- बारिश का कहर: उमरखेड़ तहसील के 44 गांव प्रभावित, पीड़ित किसान और परिवार सरकारी मदद के इंतज़ार में
सरकार पर सबकी नजर
सार्वजनिक निर्माण विभाग की निविदाओं की तरह, अब नासिक महानगरपलिका के इस कदम की भी जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, उनका कहना है कि जब तक निष्पक्षता सुनिश्वित नहीं हो जाती, तब तक इन निविदाओं को रद्द किया जाना चाहिए। इस पूरे मामले में अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजर है।
Nashik municipal corporation is also accused of giving contract to the same company in simhasta kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMचंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














