अकोला पुलिस की बड़ी कामयाबी: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Akola Police Arrest News: अकोला में छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी विकी खांडेकर गिरफ्तार। एसपी अर्चित चांडक के आदेश पर 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को मिली सफलता।
Vicky Khandekar, accused of stalking and molesting a student in Akola, has been arrested. The police achieved success after examining 300 CCTV cameras on the orders of Superintendent of Police Archit Chandak.
अकोला में छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी विकी खांडेकर गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Student Harassment Case Akola News: अकोला सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तोष्णीवाल ले-आउट में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। सुबह के समय छात्रा जब क्लास के लिए जा रही थी, तभी एक अज्ञात मोपेड चालक ने उसका पीछा किया और जबरन उसका पहचान पत्र (आई-कार्ड) खींचकर छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। आदेशानुसार स्थानीय अपराध शाखा और जिले के सभी पुलिस थानों ने समांतर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी का विवरण, मोटरसाइकिल का रंग, मॉडल और कंपनी की जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर 200 से

पुलिस की तत्पर कार्रवाई

अधिक मोटरसाइकिलों की जांच की गई और आसपास के क्षेत्रों के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की जानकारी का उपयोग कर अकोला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ विकी खांडेकर, निवासी वानखेडे नगर, डाबकी रोड, अकोला के रूप में हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com