एआई से बदलेगा आम आदमी का भविष्य? पीएम मोदी का जनता को बड़ा संदेश

PM Modi AI Speech: भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास का हिस्सा है।
Will AI change the future of the common man PM Modi's big message to the public
Ai Impact summit 2026 (Source. X)
Published on
Updated on

Narendra Modi AI Statement: राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास के सबसे बड़े बदलावों में से एक है। उन्होंने अपने संबोधन की झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए एआई के भविष्य, जिम्मेदारी और वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। "Artificial Intelligence is among the biggest transformations in human history!"

प्रधानमंत्री ने कहा, "Artificial Intelligence is among the biggest transformations in human history!" उनका मानना है कि एआई सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि मानव सभ्यता की दिशा बदलने वाली शक्ति है। आने वाले वर्षों में यह शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, रोजगार और शासन हर क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है।

भारत की सोच: 'MANAV' यानी इंसान केंद्र में

पीएम मोदी ने भारत की एआई दृष्टि को एक शब्द में समेटा "MANAV"। उन्होंने लिखा, "India’s vision for AI is encapsulated in the word MANAV, which means human." यानी भारत के लिए एआई का मतलब मशीन नहीं, बल्कि मानव कल्याण है। तकनीक का विकास ऐसा हो जो हर व्यक्ति की क्षमता बढ़ाए और जीवन को सरल बनाए।

"Artificial Intelligence will elevate the potential of humanity to new heights"

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि एआई मानव क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने आह्वान किया, "Let us resolve to develop AI as a global common good"। यह संदेश साफ था एआई किसी एक देश या कंपनी की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा पूंजी होनी चाहिए।

डीपफेक और फर्जी कंटेंट पर सख्ती जरूरी

प्रधानमंत्री ने एआई के खतरों पर भी चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी, "Unfortunately, AI deepfakes and fabricated content are destabilizing open societies. Watermarking and clear source standards are increasingly necessary. We must also be more vigilant about child safety." स्पष्ट है कि सरकार एआई के दुरुपयोग, खासकर बच्चों की सुरक्षा और फर्जी सामग्री के खिलाफ सख्त मानक चाहती है।

“Design and Develop in India. Deliver to the World. Deliver to Humanity.” पीएम मोदी ने भारत को एआई नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उनका संदेश था भारत में डिजाइन और विकास हो, लेकिन लाभ पूरी दुनिया और मानवता को मिले।

100 से अधिक देशों की भागीदारी

उन्होंने बताया, "The AI Impact Summit in Delhi has brought together the who’s who from the AI world. There is representation from over 100 countries… Our aim is the same - leveraging the power of AI for the welfare of our planet." यह समिट वैश्विक सहयोग का बड़ा मंच बनकर उभरा है।

अंत में उन्होंने लिखा, "At the world’s largest and most historic AI Impact Summit in New Delhi!"

ध्यान दें

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत एआई को मानव कल्याण और वैश्विक भलाई का साधन बनाने के लिए निर्णायक कदम उठा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com