- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Tree Cutting Row In Mahayuti Nashik Tapovan Protest
Nashik News: पेड़ कटाई पर महायुति में तकरार, अजीत के बाद शिंदे गुट भी विरोध में उतरा
Nashik Tree Cutting Protest: नासिक के तपोवन क्षेत्र में पेड़ कटाई के फैसले पर महायुति के सहयोगी दल आमने-सामने आ गए हैं, शिंदे सेना और एनसीपी ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और प्रशासन को चेतावनी दी।
- Written By: आंचल लोखंडे

पेड़ कटाई पर महायुति में तकरार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Tapovan Tree Removal Controversy: नासिक के तपोवन क्षेत्र में पेड़ों की प्रस्तावित कटाई के फैसले को लेकर महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार के भीतर टकराव तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी (राकां) के बाद अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी इस निर्णय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
शुक्रवार को शिंदे गुट के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में विरोध पोस्टर लेकर तपोवन परिसर में सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी।“वृक्ष कटाई रोको, वरना गंभीर परिणाम भुगतना होगा।” संतप्त कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से आरी और कुल्हाड़ी जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
अजीत पवार और सयाजी शिंदे का समर्थन
यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिंदे पहले ही वृक्ष कटाई के खिलाफ मुखर हैं। अब महायुति के ही दूसरे घटक दल के शामिल होने से पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आवाज और मजबूत हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Thane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?
Mumbai News: लाडली से तिजोरी की हालत पतली, बवाल के बाद नाईक का यू-टर्न
‘पांग मराठीचे’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया, मराठी भाषा गौरव दिवस पर कवि जितेंद्र लाड का प्रभावी काव्यपाठ
शिंदे सेना का आक्रामक प्रदर्शन
तपोवन में वृक्ष कटाई के खिलाफ बीते कुछ दिनों से विभिन्न संगठन और पर्यावरण प्रेमी आंदोलन कर रहे हैं। शिंदे गुट के नेता अजय बोरस्ते ने प्रशासन की भूमिका को “संदिग्ध” बताते हुए कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नासिक की जनता की भावनाएँ सीधे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तक पहुंचाएँगे।
पेड़ों को राखी बांधकर अनोखा संदेश
महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पेड़ों को राखी बांधकर संदेश दिया कि ये वृक्ष उनके भाई हैं और वे उनकी रक्षा करेंगी।
करुणा मुंडे ने दी आत्मदहन की चेतावनी
इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता और एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे की पूर्व पत्नी करुणा मुंडे ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दशकों पुराने पेड़ों को काटकर जमीन निजी उद्योगपतियों को देने की तैयारी की जा रही है। मुंडे ने कहा कि “यह केवल हरियाली नहीं, यह प्रकृति है और उसकी हत्या की साजिश की जा रही है।” उन्होंने चेतावनी दी। यदि एक भी पेड़ काटा गया तो कार्यकर्ता आत्मदाह कर विरोध करेंगे। उन्होंने प्रशासन से निर्णय तत्काल रद्द करने की मांग की।
ये भी पढ़े: फिर शर्मसार हुआ मालेगांव! मानसिक रूप से विकलांग नाबालिग के साथ अत्याचार, 55 साल का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की भारी तैनाती
आंदोलन की तीव्रता देखते हुए नासिक शहर पुलिस और दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई है। पूरे शहर की निगाहें इस विवाद पर टिकी हैं कि वृक्ष कटाई का मुद्दा आगे क्या मोड़ लेता है।
Tree cutting row in mahayuti nashik tapovan protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; कन्या को धन लाभ और कुंभ को मिलेगी नौकरी!
Feb 28, 2026 | 12:05 AMमार्च में इस दिन से शुरू हो रहा चैत्र माह, भूलकर भी न करें ये गलतियां, पढ़ें सही नियम
Feb 27, 2026 | 11:06 PMमार्च में कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा असर
Feb 27, 2026 | 10:22 PMअकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
Feb 27, 2026 | 10:09 PMजानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
Feb 27, 2026 | 10:08 PMचेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Feb 27, 2026 | 10:07 PM‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
Feb 27, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM













