Nashik Farmers को बड़ी राहत, दुनिया की सबसे बड़ी विकेन्द्रीकृत सौर योजना: सौर कृषि वाहिनी 2.0

Nashik Solar Energy: CM फडणवीस की सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 से किसानों को दिन में भी बिजली। जिलाधिकारी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी विकेन्द्रीकृत सौर योजना है व जल्द ही किसानों को लाभ मिलेगा।
सौर कृषि वाहिनी 2.0
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Solar Krishi Vahini Yojana 2.0 News : नासिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू की गई सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के माध्यम से राज्य के किसानों को उनके कृषि पंपों के लिए दिन के समय बिजली मिल रही है।

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने रविवार को यह बात दोहराते हुए कहा कि यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा उत्पादन योजना है और आगामी समय में जिले के सभी किसानों को महावितरण के माध्यम से दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

4 मेगावाट सौर परियोजना का निरीक्षण

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने रविवार 14 दिसंबर को नासिक जिले के दिंडोरी तहसील स्थित मोहाडी गांव में स्थापित 4 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का दौरा किया और इसका निरीक्षण किया। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में अखंडित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति प्रदान करने हेतु महावितरण के माध्यम से मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत पूरे राज्य सहित नासिक जिले में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की गई हैं।

मोहाडी परियोजना से 2,940 किसानों को लाभ

मोहाडी और आंबे दिंडोरी में महावितरण और आवादा कंपनी द्वारा क्रमश 4 मेगावाट और 2 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इन दोनों परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली को महावितरण के 33/11 केवी मोहाडी उपकेंद्र तक पहुंचाया जाता है।

इस सौर ऊर्जा परियोजना के कारण मोहाडी उपकेंद्र से जुड़ी मोहाडी, वरवंडी, शिवनई और कुरनोली की 11 केवी विद्युत वाहिनियों से जुड़े 2,940 किसानों को उनके कृषि पंपों के लिए दिन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अखंडित और पर्याप्त दाब (प्रेशर) के साथ थ्री फेज बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

ग्रामीण सहयोग से परियोजना सफल

यह सौर परियोजना ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर स्थापित की गई है और इससे बिजली का उत्पादन शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत, ग्रामवासियों और सरपंच के सक्रिय पहल पर संतोष व्यक्त किया।

दीर्घकालिक लाभ: जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना से किसानों को दिन में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के साथ-साथ सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध होगी, जिससे भविष्य में उद्योगों पर क्रॉस सब्सिडी का बोझ कम करने का अवसर मिलेगा। इस योजना से कृषि क्षेत्र को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।