-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhagam Bhag 2 Movie Manoj Bajpayee Replaces Govinda Akshay Kumar Paresh Rawal Entry
फैंस को लगा जोर का झटका! ‘भागम भाग 2’ से बाहर हुए गोविंदा, मनोज बाजपेयी की एंट्री से मचा हंगामा
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bhagam Bhag 2 Cast: साल 2006 की सुपरहिट कॉमेडी ‘भागम भाग’ का सीक्वल इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री ने फैंस को हैरान कर दिया है।

गोविंदा, मनोज बाजपेयी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manoj Bajpayee Replaces Govinda: साल 2006 में रिलीज हुई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘भागम भाग’ आज भी दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में गिनी जाती है। अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की शानदार केमिस्ट्री और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म को कल्ट स्टेटस दिलाया था। अब करीब दो दशक बाद फिल्म के सीक्वल ‘भागम भाग 2’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भागम भाग 2’ में अक्षय कुमार और परेश रावल अपने पुराने किरदारों में वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार गोविंदा फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी फिल्म में एक अहम और अलग तरह का किरदार निभाएंगे, जो कहानी को नया मोड़ देगा।
‘भागम भाग 2’ की शूटिंग अगले महीने से होगी शुरू
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सीक्वल की कहानी पूरी तरह नई होगी। फिल्म में पहचान की उलझन, गलतफहमियों की भरमार और तेज रफ्तार घटनाक्रम देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को हंसी और सस्पेंस से भरपूर सफर पर ले जाएगा। ‘भागम भाग 2’ की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Bhagam Bhag 2: Manoj Bajpayee Replaces Govinda ( So Many Sequels btw )
by
u/Mental-Dinner-6827 in
BollyBlindsNGossip
इस कास्टिंग बदलाव पर सोशल मीडिया, खासकर रेडिट पर फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स का मानना है कि गोविंदा के बिना ‘भागम भाग’ अधूरी लगेगी। एक यूजर ने लिखा, “अगर भागम भाग बन रही है, तो गोविंदा को ही वापस आना चाहिए था।” वहीं दूसरे ने कहा, “मनोज बाजपेयी शानदार अभिनेता हैं, लेकिन गोविंदा जैसी कॉमेडी करना आसान नहीं।” कुछ फैंस ने इसे गोविंदा के करियर का एक और मिस्ड मौका बताया।
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी पर हमले से बॉलीवुड में खौफ; IMPPA ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, मांगी ‘Z+’ सिक्योरिटी!
पहले पार्ट में ये सितारे आए थे नजर
गौरतलब है कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भागम भाग’ में लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजक खान और असरानी जैसे कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक थिएटर ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
वहीं बात करें गोविंदा की, तो उनकी आखिरी थिएट्रिकल रिलीज़ ‘रंगीला राजा’ (2019) थी, जो दर्शकों और आलोचकों को खास पसंद नहीं आई। हाल ही में उनकी पत्नी सुनिता आहूजा ने भी बयान दिया था कि वह गोविंदा की फिल्मों में वापसी चाहती हैं, लेकिन गलत सलाह उनके करियर में रुकावट बन रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भागम भाग 2’ बिना गोविंदा के दर्शकों के दिलों में वही जगह बना पाती है या नहीं।
Bhagam bhag 2 movie manoj bajpayee replaces govinda akshay kumar paresh rawal entry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Jul 12, 2026 | 09:00 AMवियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 08:55 AMMoshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे
Jul 12, 2026 | 08:36 AMनागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
Jul 12, 2026 | 08:35 AMITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













