सिंहस्थ कुंभ के लिए नाशिक मनपा का मास्टरप्लान तैयार, कचरे के पहाड़ से निपटेगी सफाई-सेना

Nashik Kumbh News: जल्द ही महाराष्ट्र के नाशिक में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा हैं। बढ़े पैमाने में भक्तों की मौजूदगी के चलते होने वाले कचरे से निपटने के लिए नाशिक मनपा ने पूरी तैयारी कर ली।
नाशिक सिंहस्थ कुंभ
नाशिक सिंहस्थ कुंभ (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Simhasta Kumbh In Nashik: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान नाशिक आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और साधु-महंतों सहित शहर के निवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए, मनपा प्रशासन ने एक बड़ा नियोजन तैयार किया है।

मनपा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग का अनुमान है कि इस अवधि में शहर में प्रतिदिन लगभग एक अरब टन कचरा उत्पन्न होगा। इस चुनौती से निपटने के लिए, प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के लिए 8,964 संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।

नियमित कचरे से कहीं अधिक होगा कचरा

वर्तमान में, नाशिक शहर में प्रतिदिन औसतन 75.9 करोड़ टन कचरा एकत्र किया जाता है। लेकिन सिंहस्थ के दौरान, यह मात्रा बढ़कर प्रतिदिन लगभग 85 करोड़ टन हो जाएगी। इसके अलावा, तपोवन में बनाए जाने वाले साधु ग्राम से प्रतिदिन लगभग 14.5 करोड़ टन कचरा उत्पन्न होने का अनुमान है। इस प्रकार, सिंहस्थ के दौरान शहर में कुल 1 अरब टन कचरा एकत्र होगा।

इस कचरे के संग्रहण और परिवहन पर 28.37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मनपा के पास पर्याप्त कर्मचारी न होने के कारण, 8,964 संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 4000 कर्मचारी साधु ग्राम की सफाई करेंगे, 1394 शौचालये की, 1160 स्नानघरों की, 720 रामकुंड शाही मार्ग की और शेष कर्मचारी श्रद्धालुओं के मार्गों की सफाई के लिए नियुक्त किए जाएंगे।

10,715 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे

इन कर्मचारियों पर 91.63 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर 22 पार्किंग स्थलों के पास कुल 10,715 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें पुरुषों के लिए 5,810, महिलाओं के लिए 4,745 और ट्रांसजेंडरों के लिए 160 शौचालय होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com