- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Election Violation Voters Transported By Rickshaw Model Code Breach
चुनाव आयोग की पाबंदी बेअसर, रिक्शा से ढोए गए मतदाता, आचार संहिता की उड़ाई गई धज्जियां
Election Commission Rule: नासिक में मतदान के दिन चुनाव आयोग की पाबंदियों के बावजूद प्रत्याशियों द्वारा रिक्शा से मतदाताओं को सीधे मतदान केंद्र तक लाने का मामला सामने आया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Election Commission Rule:नासिक में मतदान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Election Violation: चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के परिवहन पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद, मतदान के दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए मतदाताओं को रिक्शा में बिठाकर सीधे मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार तक पहुंचाया। अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों के कार्यकर्ता दिनभर सक्रिय नजर आए। चुनावी प्रचार थमने के बाद से ही उम्मीदवारों ने मतदान दिवस की रणनीति पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया था।
मतदान की पूर्व संध्या पर मतदाताओं से संपर्क कर उनके ‘निश्चित वोट’ चिन्हित किए गए और उन्हें मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। इसी योजना के तहत मतदाताओं को घर से निकालकर मतदान केंद्र तक लाने और मतदान के बाद वापस घर छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में किराए के रिक्शा तैनात किए गए थे। सुबह के मुकाबले दोपहर तीन बजे के बाद मतदान केंद्रों के आसपास इन रिक्शाओं की आवाजाही में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई।
प्रशासन की सतर्कता पर उठे सवाल
नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वायड) की नियुक्ति की थी। इसके बावजूद गुरुवार को कई जगहों पर उम्मीदवारों ने आयोग के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए रिक्शा के जरिए मतदाताओं को ढोया। कल तक लग्जरी कारों में घूमने वाले उम्मीदवार मतदान के दिन केंद्रों के बाहर डटे रहे और आने-जाने वाले हर मतदाता से हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। लगभग सभी वार्डों में कमोवेश यही स्थिति बनी रही।
सम्बंधित ख़बरें
अब मुंबई में बिना लॉटरी के मिलेगा घर, MHADA की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ स्कीम शुरू, जानें आवेदन का तरीका और शर्तें
महाराष्ट्र से राज्यसभा जाने वाले नेताओं के सेलेक्शन की कहानी, जानें क्यों BJP ने जताया भरोसा
राज्यसभा चुनाव: BJP ने फिर चौंकाया! विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत महाराष्ट्र से इन 4 दिग्गजों को दिया टिकट
नासिक सिंहस्थ कुंभ: 25,000 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, मंत्री गिरीश महाजन ने RSS के साथ की खास बैठक
ये भी पढ़े: नासिक मनपा चुनाव: पंचवटी के 6 प्रभागों में आज महामुकाबला; जनता चुनेगी अपना ‘भविष्य’
रिक्शा में चढ़ने से पहले दी गई ‘हिदायत’
मतदाताओं को घर से लाने और मतदान केंद्र तक पहुंचाने के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रियता चरम पर रही। वोटिंग स्लिप (पर्ची) देते समय कार्यकर्ता मतदाताओं को विशेष निर्देश देते दिखाई दिए। रिक्शा में बैठाते समय और बूथ के पास ले जाते वक्त मतदाताओं को बार-बार याद दिलाया जा रहा था कि ईवीएम मशीन पर किस नंबर का बटन दबाना है और अपने उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह को ध्यान से देखकर मतदान करना है।
Nashik election violation voters transported by rickshaw model code breach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कतर की ईरान को दो टूक चेतावनी: कहा- सभी सीमाएं लांघी, अब खाड़ी देश भी जंग में कूदने को तैयार
Mar 04, 2026 | 02:00 PMबिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PMHoli 2026 Celebration: शिवराज सिंह चौहान का देसी अंदाज, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने भी जमकर खेली होली
Mar 04, 2026 | 01:52 PMWomen Health: महिलाओं के लिए वरदान है सूर्य नमस्कार! वजन घटाने से लेकर गहरी नींद तक, इसके फायदे कर देंगे दंग
Mar 04, 2026 | 01:51 PMराजपाल यादव ने सुनाई खरी-खोटी, सोनू सूद ने दिया करारा जवाब, बोले- मैंने ऐसा नहीं कहा
Mar 04, 2026 | 01:46 PMअब मुंबई में बिना लॉटरी के मिलेगा घर, MHADA की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ स्कीम शुरू, जानें आवेदन का तरीका और शर्तें
Mar 04, 2026 | 01:45 PMअब शादी में कम टेंशन से ज्यादा आएगा मज़ा, जानिए कैसे AI बना रहा है भारतीय वेडिंग को स्मार्ट और सस्ता
Mar 04, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM













