अब मुंबई में बिना लॉटरी के मिलेगा घर, MHADA की 'पहले आओ-पहले पाओ' स्कीम शुरू, जानें आवेदन का तरीका और शर्तें

MHADA Flats Registration: मुंबई में म्हाडा पहली बार बिना लॉटरी के 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर 118 घरों की बिक्री कर रहा है। जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, भारी डिपॉजिट राशि और आवेदन की जरूरी शर्तें।
MHADA Mumbai First Come First Serve Scheme 118 Flat Registration Information
म्हाडा के फ्लैट्स (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MHADA Mumbai Flats Scheme 2026: मुंबई में म्हाडा के 118 घरों की बिक्री प्रक्रिया आज बुधवार से शुरू की जाएगी। पहली बार है जब म्हाडा बिना लॉटरी के पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत घरों की बिक्री करने जा रहा है। हालांकि आवेदकों को सोच-समझकर आवेदन करने की सलाह दी गई है, अन्यथा डिपॉजिट राशि जब्त हो सकती है। यह स्कीम पहली बार मुंबई में लागू की जा रही है, जिसमें म्हाडा के घर बिना लॉटरी के खरीदे जा सकते हैं। इस सेल में ज्यादातर घर एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के हैं, इसलिए देखना होगा कि इस योजना को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

आवेदन भरने के 48 घंटे के भीतर भरनी होगी डिपॉजिट राशि

'पहले आओ पहले पाओ' स्कीम के तहत जमा राशि के साथ आवेदन भरने की प्रक्रिया बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आवेदकों को आवेदन भरने के बाद 48 घंटे के अंदर घर की कीमत का 10% डिपॉजिट के साथ देना जरूरी होगा। नहीं तो घर पर क्लेम खत्म हो जाएगा। यह राशि 1 से 6 लाख रुपये तक होती है, इसलिए आवेदक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नहीं बिक रहे महंगे घर

मुंबई में म्हाडा के महंगे घर नहीं बिक रहे हैं, इसलिए मध्यम और उच्च वर्ग के बड़ी संख्या में घर खाली पड़े हैं। निचले ग्रुप में भी कुछ घर खाली है, क्योंकि वे सही लोकेशन पर नहीं हैं। इस वजह से मुंबई म्हाडा बोर्ड का राजस्व अटका हुआ है। लिहाजा बोर्ड ने पहली बार मुंबई में 118 घरों को 'पहले आओ, पहले पाओ' स्कीम के तहत बेचने का फैसला किया है।

50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक के फ्लैट

पंजीकरण कराने वालों को अपनी पसंद का घर चुनना होगा और फिर डिपॉजिट अमाउंट देना होगा। डिपॉजिट राशि 50 लाख रुपये तक के फ्लैट के लिए 1 लाख रुपये, 50 लाख से 1 करोड़ के बीच के फ्लैट के लिए 2 लाख रुपये, 1 से 2 करोड़ के बीच के फ्लैट के लिए 4 लाख रुपये और 2 करोड़ से ज्यादा के फ्लैट के लिए 6 लाख रुपये तय किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com