- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- In Nashik Kalvan Became The Den Of Criminals The Public Appealed To The Police Administration For Help
नाशिक में कलवण बना गुन्हेगारों का अड्डा, जनता ने पुलिस प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
कलवण : पूरे नाशिक जिले (Nashik District) में हाहाकार मचा देने वाले महिला (Woman) से सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Rape) के बाद प्रकाश में आया वणी बस स्टैंड असमाजिक व्यवहार (Anti-Social Behavior) का अड्डा बन गया है, एैसा सामने आया है। वणी बस स्टैंड (Vani Bus Stand) परिसर में पिछले 2 दिन पहले 4 बेरहमों ने एक विवाहीत महिला का बलात्कार कर उसे लूट लिया था।
पूरे जिले में इस घटना की चर्चा हो रही है। वणी बस स्टैंड की अवस्था एैसी है कि वहां प्रशासन आंख मूंद कर बैठा हुआ है। पूरा इलाका इतना सुनसान रहता है कि नागरिक वहां जाने के लिए भी घबराते हैं। इस बात का फायदा असमाजिक कार्य करने वाले लोग उठा रहे हैं। महिला का बलात्कार हो जाने के बाद भी प्रशासन जागेगा या नहीं यह प्रश्न नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। भूतकाल में यहां तृतीयपंथी पर अनैसर्गिक अत्याचार होने का मामला भी हुआ था। इस मामले में गुन्हा भी दाखिल किया गया था। बस स्टैंड का इलाका भाईगिरी, गुंडागर्दी और छेड़छाड़ का अड्डा बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक TCS केस में पुलिस का बड़ा एक्शन; 2000 पन्नों की दूसरी चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे कई बड़े राज
‘ट्रम्प बोले और मोदी डोले…’, सोलापुर में बरसीं प्रणिती शिंदे, संभाजीनगर में किसानों ने सड़क पर फेंका प्याज
नासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
नासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
यहां ग्रामीण इलाकों की छात्राएं कॉलेज और स्कूल आने जाने के लिए आती हैं। बस ना मिलने पर उन्हें बस स्टैंड पर रुकना पड़ता है। बस आने तक छात्राएं अपनी जान बचाते हुए छुपती फिरती हैं। क्योंकि यहां एैसे असमाजिक व्यवहार करने वाले खुलेआम घूमते हैं। उन छात्राओं के साथ कुछ अप्रीय घटना होती है तो आम आदमी किससे न्याय मांगेगा? पुलिस कार्रवाई करती है उसके बाद भी बदमाश लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। वणी के नागरिक बार बार पुलिस से निवेदन कर रहे हैं लेकिन लोगों की शिकायत है कि पुलिस प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अब नागरिकों ने राजनीतिक नेताओं का सहारा लेने का निर्णय लिया है और वणी बस स्टैंड को नए सिरे से निर्माण करने और इलाके से असमाजिक तत्वों को पूरी तरह से साफ करने की मांग कर रहे हैं।
In nashik kalvan became the den of criminals the public appealed to the police administration for help
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














