अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

Ayodhya police action: अयोध्या की सरयू नदी में नाव पर मटन और शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी। देखें पूरी विडअयोध्या सरयू नदीं में

Ayodhya Saryu River Mutton Party Viral Video: अयोध्या की पवित्र सरयू नदी की मर्यादा को तार-तार करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ कुछ युवकों ने गुफ्तार घाट के पास नाव पर बैठकर मटन और शराब की दावत उड़ाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक धार्मिक आस्था के केंद्र सरयू में बैठकर खुलेआम मटन और शराब का सेवन कर रहे हैं।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। नगर के पुलिस क्षेत्र अधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पवित्र नदी में इस तरह का कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी की गंगा नदी में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद से पुलिस ऐसे मामलों में अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com