

Mumbai Police Prohibitory Order: मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में 18-19 जुलाई को शहर के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं। 18 जुलाई को आजाद मैदान और मरीन ड्राइव पुलिस थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया।
19 जुलाई को शिवाजी पार्क पुलिस थाने में 3 अलग अलग मामले दर्ज किए। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(3) और 135 के तहत कार्रवाई की गई है।
दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के विरोध में कॉकरोच समर्थकों ने सोमवार को दादर में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
वहीं चैत्यभूमि पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान शामिल प्रदर्शनकारियों में CJP के समर्थक भी शामिल थे। के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शेतकारी कामगार पक्ष, सीपीआयी (एम) और सीजेपी के समर्थक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैत्यभूमि पहुंचे और जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई को आजाद मैदान और मरीन ड्राइव पुलिस थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया। वहीं 19 जुलाई को शिवाजी पार्क पुलिस थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों की जांच संबंधित पुलिस थाने कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि चैत्यभूमि पर आयोजित प्रदर्शन से जुड़े मामले में शिवाजी पार्क पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज, दस्तावेजी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।