नासिक में होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 के लिए डोंगरे मैदान तैयार, प्लॉट व निवेश के कई विकल्प एक जगह

Nashik Homethon Property : नरेडको नासिक द्वारा आयोजित ‘होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो 2025’ 18 से 21 दिसंबर तक डोंगरे वसतिगृह मैदान में होगा। अग्रणी बिल्डर, प्रोजेक्ट्स और ‘हरित नासिक’ थीम इसकी खासियत है।
नासिक में होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: नवभारत )
Updated on

Nashik Homethon Property Expo News: नाशिक के रियल एस्टेट जगत में बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण पहल, नरेडको नाशिक द्वारा आयोजित 'होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो 2025' के लिए डोंगरे वसतिगृह मैदान पूरी तरह से तैयार हो गया है।

इस भव्य गृह प्रदर्शन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसमें आकर्षक डोम्स की स्थापना के साथ-साथ प्रतिष्ठित बिल्डरों के स्टॉल आकार लेने लगे हैं। यह एक्सपो 18 से 21 दिसंबर तक चार दिनों के लिए नाशिक के निवासियों के लिए खुला रहेगा, जहां घर खरीदने, निवेश करने और रियल एस्टेट के नए रुझानों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी।

शहर के साथ-साथ राज्य के अग्रणी डेवलपर्स, गृह परियोजनाएं, प्लॉट्स, वाणिज्यिक स्थान और विभिन्न छूटों के कारण नागरिकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष के होमेथॉन प्रदर्शन की एक और विशेषता 'हरित नाशिक' का संकल्प है। नरेडको नाशिक के माध्यम से सभी बिल्डरों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।

वृक्षारोपण को बढ़ावा

  • मनपा के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रदर्शन में आने वाले प्रत्येक नागरिक के बदले एक वृक्षारोपण करने का अभियान चलाया जाएगा। इन चार दिनों में जितने नागरिक प्रदर्शन देखने आएंगे, उतने ही वृक्ष नरेडको द्वारा लगाए जाएंगे, जिससे नाशिक परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने का प्रयास किया जाएगा।
  • होमेथॉन प्रदर्शन के मुख्य समन्वयक जयेश ठक्कर और नरेडको नाशिक के सचिव शंतनू देशपांडे ने कहा, रियल एस्टेट विकास के साथ-साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
  • होमेधॉन के माध्यम से हम नाशिक की प्रगति के साथ-सत्य हरे-भरे भविष्य के लिए भी प्रतिबद्ध है। कुल मिलाकर, होमेथॉन प्रॉपर्टी एक्सपी 2025 नाशिक के लोगों के लिए घर खरीदने का अवसर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, नाशिक में रियल एस्टेट क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • शहर में 40 से अधिक मंजिलों की इमारतों की परियोजनाएं साकार हो रही है, जिन्हें ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
Navbharat Live
navbharatlive.com