कतर के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले उन्हें चेतावनी दी गई थी। मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा उपायों और हवाई क्षेत्र की रक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है और कूटनीतिक हल की जरूरत दिखा रही है।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 3rd March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 3 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की।
- Written By: अर्पित शुक्ला , उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Mar 03, 2026 | 09:28 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करते हुए वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। प्रधानमंत्री ने तीनों नेताओं के साथ हालिया घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया और उनके देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 7 मार्च LIVE: ईरान का एयरस्पेस जल्द अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, US प्रेस सचिव का दावा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, टॉपर्स कि लिस्ट आई सामने
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, ब्रेक फेल होते ही पलटी यात्री बस, 5 लोगों की मौत, 20 लोग घायल
सुखोई-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद, IAF ने दिया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
The liveblog has ended.
03 Mar 2026 08:35 PM (IST)
03 Mar 2026 08:35 PM (IST)मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे लोगों के लिए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें
मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। भारत में संबंधित अधिकारियों और संबंधित सरकारों के साथ समन्वय करते हुए एयरलाइन ने अपनी कुछ उड़ानों को शुरू किया है।
03 Mar 2026 06:54 PM (IST)
03 Mar 2026 06:54 PM (IST)ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि, अधिकतर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
03 Mar 2026 04:37 PM (IST)
03 Mar 2026 04:37 PM (IST)मुझे फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने उन्हें फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा।
03 Mar 2026 04:33 PM (IST)
03 Mar 2026 04:33 PM (IST)ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले दी गई थी चेतावनी
03 Mar 2026 03:17 PM (IST)
03 Mar 2026 03:17 PM (IST)US-इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत
ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी का कहना है कि युद्ध में अब तक अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में ईरान में कम से कम 787 लोग मारे गए हैं।
03 Mar 2026 03:15 PM (IST)
03 Mar 2026 03:15 PM (IST)BJP ने बिहार से नितिन नवीन को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से उम्मीदवार बनाया। वहीं भाजपा ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया।
03 Mar 2026 01:45 PM (IST)
03 Mar 2026 01:45 PM (IST)ईरान में महसूस किए गए भूकंप के झटके
ईरान में चल रही जंग के बीच भूकंप से धरती हिल गई है। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 रही।
03 Mar 2026 12:29 PM (IST)
03 Mar 2026 12:29 PM (IST)दुबई में फंसीं पीवी सिंधु सुरक्षित भारत पहुंचीं
दुबई में फंसे होने के बाद आज पीवी सिंधु बैंगलोर में घर सुरक्षित पहुंच गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की खुद जानकारी दी।
03 Mar 2026 11:22 AM (IST)
03 Mar 2026 11:22 AM (IST)उपेंद्र कुशवाहा की अमित शाह-नितिन नवीन से मुलाकात, राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा
उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की आज मुलाकात हुई। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान राज्यसभा के चुनाव पर चर्चा की।
03 Mar 2026 11:03 AM (IST)
03 Mar 2026 11:03 AM (IST)बंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता मांगने वाले आवेदनों पर निर्णय लेने के मकसद से दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया। एक सरकारी आदेश में इसे लेकर जानकारी दी गई है।
03 Mar 2026 09:49 AM (IST)
03 Mar 2026 09:49 AM (IST)अबू धाबी में मारे गए 160 अमेरिकी जवान, ईरान का दावा
ईरानी मीडिया का दावा है कि ईरान ने अबू धाबी में अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया। इस भीषण हमले में 160 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि इस मामले में अमेरिका की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है।
03 Mar 2026 09:12 AM (IST)
03 Mar 2026 09:12 AM (IST)यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
03 Mar 2026 08:18 AM (IST)
03 Mar 2026 08:18 AM (IST)ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट
अबू धाबी में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते फंसे सैकड़ों भारतीय यात्रियों की वापसी शुरू हो गई है। आज अबू धाबी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची पहली फ्लाइट में कई ऐसे यात्री सवार थे जो पिछले कुछ दिनों से वहां अटके हुए थे। यूएई पर बड़े पैमाने पर हमलों के बाद देश का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों की थी।
03 Mar 2026 07:29 AM (IST)
03 Mar 2026 07:29 AM (IST)रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला, लगी आग
सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला किया गया है। ईरान की ओर से दूतावास पर 2 ड्रोन दागे गए हैं। हमले की वजह से दूतावास के एक हिस्से में आग लग गई है।
Aaj ki taaja khabar 3rd march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 03, 2026 | 07:27 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
संपादकीय: विस्फोटक कारखानों की निगरानी क्यों नहीं, नागपुर में 19 मौतों का जिम्मेदार कौन?
Mar 07, 2026 | 11:05 AMGold-Silver Rate Today: आज भारत में सोना-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
Mar 07, 2026 | 10:59 AMGadchiroli: क्या आपकी बेटी 14 साल की है? तो आज ही लगवाएं HPV टीका, गर्भाशय कैंसर के खतरे को जड़ से मिटाएं
Mar 07, 2026 | 10:58 AMस्मार्ट मीटर से खुल रहे बिजली चोरी के राज, वसई मंडल में 10 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई
Mar 07, 2026 | 10:56 AMनवभारत विशेष: चीनी शस्त्रों पर भरोसा ईरान को महंगा पड़ा, ‘Made in China’ डिफेंस सिस्टम हुए फेल
Mar 07, 2026 | 10:52 AMआरक्षण पर आर-पार! बंजारा समाज को ST में शामिल करने का विरोध; नेशनल पीपल फेडरेशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Mar 07, 2026 | 10:44 AMAI से हुआ ऐसा रिश्ता कि शख्स ने चैटबॉट को मान लिया पत्नी, आखिर कैसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई कहानी
Mar 07, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM














