- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Father Raped Minor Daughter In Nashik
बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बेटी का रेप
महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। नासिक में 40 वर्षीय पिता ने अपनी ही 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
- Written By: अपूर्वा नायक

कॉन्सेप्ट इमेज
Nashik News In Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक सनसनीखेज और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया। आरोपी पिता अपनी नाबालिग बेटी का शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
नासिक में 40 वर्षीय पिता ने लंबे समय तक अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया, जिसके कारण लड़की आठ सप्ताह की गर्भवती हो गई। पूरा मामला पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला है। आरोपी मूलरूप से बिहार का निवासी है और वर्तमान में शिवाजीनगर में रहता है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसकी मां ने उसे नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि लड़की गर्भवती है। मां को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका पति ही इस अपराध का दोषी है। अस्पताल से सूचना मिलते ही गंगापुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। मां की शिकायत पर शुरुआत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ‘पॉक्सो’ एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
Mumbai Metro 3 की एक्वा लाइन पर तकनीकी खराबी, पीक आवर्स में एक घंटे ठप रही सेवा
पुलिस ने गहन जांच शुरू की। सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि मां पिछले डेढ़ महीने से घर पर नहीं थी, जबकि पिता दिन भर काम पर रहता और देर रात लौटता था। इस दौरान वह बेटी के साथ अकेला रहकर शोषण करता रहा। संदेह के आधार पर पिता का डीएनए टेस्ट कराया गया, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ।
ये भी पढ़ें :- टैक्स प्रोफेशनल्स ने वेतनभोगी कर्मचारियों को फंसाया, ₹500 करोड़ का स्कैम बेनकाब
डीएनए टेस्ट से हुआ खुलासा
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी ने बेटी को धमकाकर चुप रखा था। पुलिस ने बताया, “यह बेहद संवेदनशील मामला है। डीएनए टेस्ट से पिता का अपराध साबित हुआ। आरोपी गिरफ्तार है, और हम पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे। जांच जारी है।”
Father raped minor daughter in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













