-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Income Tax Return Filing Scam In Pune
टैक्स प्रोफेशनल्स ने वेतनभोगी कर्मचारियों को फंसाया, ₹500 करोड़ का स्कैम बेनकाब
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे के इनकम टैक्स विभाग के जांच निदेशालय के सबसे बड़े इनकम टैक्स घोटाले के बारे में जानकारी उजागर की है। जिसमें ओल्ड इनकम टैक्स रिटर्न की कमियों का लाभ लेते हुए लगभग 500 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया।

इनकम टैक्स घोटाला (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: इनकम टैक्स विभाग के जांच निदेशालय ने पुणे और आसपास के क्षेत्रों में अब तक का सबसे बड़ा आयकर रिटर्न घोटाला उजागर किया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार टैक्स प्रोफेशनल्स ने पुरानी आयकर रिटर्न दाखिल प्रणाली की कमियों का फायदा उठाते हुए अवैध कटौतियों (डिडक्शन) का दावा कर लगभग 500 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।
10 हजार से अधिक रिटर्न किये गये दाखिल आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ये टैक्स प्रोफेशनल्स खुद को रिटर्न स्पेशलिस्ट बताकर आम करदाताओं, खासकर वेतनभोगी पेशेवरों को आकर्षित करते थे। वे इन करदाताओं से वादा करते है कि उनके आयकर रिटर्न में असामान्य रूप से अधिक रिफंड दिलाएंगे। इस लालच में आकर हजारों करदाता इनके संपर्क में आए और पिछले पांच वर्षों में 10 हजार से अधिक रिटर्न इन्हीं तथाकथित विशेषज्ञों के जरिए दाखिल किए गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं।
शैक्षणिक ऋण और मकान किराया भत्ता भी शामिल
जांच में पाया गया कि इन रिटर्न्स में एक जैसी गड़बड़ियां की गई। इन दावों में आवास ऋण के ब्याज और मूलधन की अदायगी, चिकित्सा व बीमा भुगतान, बचत साधनों में निवेश, शैक्षणिक ऋण और मकान किराया भत्ता (HRA) आदि शामिल हैं। लेकिन इन दावों के लिए किसी भी प्रकार के प्रमाण या दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। पुरानी प्रणाली में इन कटौतियों की सख्त जांच का प्रावधान नहीं था। जिससे इस कमी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। अधिकारी ने कहा कि अब तक की जांच में एक समान पैटर्न सामने आये हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
ये भी पढ़ें :- 17 सितंबर को गोकुल स्टेडियम बनेगा गवाह, संभाजीनगर में 75 हज़ार विद्यार्थी एकसाथ गाएंगे देशभक्ति गीत
अवैध कटौती के दावे भी आ चुके सामने
इससे पहले भी विभाग ने पैन कार्ड में हेरफेर, टीडीएस क्रेडिट में गड़बड़ी और फर्जी ट्रस्ट बनाकर अवैध कटौती दावों के मामले पकड़े हैं। लेकिन पुणे का यह घोटाला हाल के वर्षों का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है। मामले की अभी जांच जारी है और जांचकर्ता अधिकारी, – इसमें कई सौ करदाता और दर्जनों टैक्स प्रोफेशनल्स की संलिप्तता का अंदेशा जता रहे हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस तरह की धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए भविष्य में निगरानी और अधिक सख्त की जाएगी। यह खुलासा न केवल कर प्रशासन में और अधिक पारदर्शिता की जरूरत को रेखांकित करता है, बल्कि यह उन करदाताओं के लिए भी चेतावनी है जो जल्दी लाभ पाने के लिए गलत रास्ता अपनाते हैं।
Income tax return filing scam in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














