-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gang Rape Of A Minor 20 Years Imprisonment To The Accused
Nagpur News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को 20 वर्ष की कैद; विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नागपुर का फैसला
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Image
नागपुर. विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नागपुर ओपी जायस्वाल द्वारा वाड़ी पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र में नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. दोषियों में वाड़ी निवासी इमरान शेख रहेमान शेख (19), चिंटू रमेश पाटिल (25) और दिनेश गोविंदराव पवार (21) शामिल हैं. धारा 354 के तहत दोषी साबित होने पर 3 वर्ष की सश्रम जेल और 7,000 रुपये का जुर्माना ठोका. घटना के समय पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा थी. अत्याचार के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई. ऐसे में कोर्ट ने विधि सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिये कि सरकार के माध्यम से पीड़िता के पुनर्वास और पढ़ाई के लिए लगने वाली सारी मदद तुरंत पूरी की जाये.
कोर्ट में पेश करें रिपोर्ट
कोर्ट ने कहा कि इस घटना के कारण पीड़िता को अपनी 10वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़कर शहर से जाना पड़ा. इसलिए महाराष्ट्र सरकार को उसके स्कूल एडमिशन, हॉस्टल, मेस, किताबें, यूनिफॉर्म और परिवहन खर्च आदि के भुगतान का निर्देश दिया. साथ ही प्राधिकरण को मुआवजा के लिए भी निर्देश दिया. वहीं वाड़ी पुलिस स्टेशन के पीआई को निर्देश दिये कि वे पीड़िता के पुनर्वास के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें. साथ ही उपरोक्त निर्देशानुसार जरूरी सुविधायें पूरी की गई या नहीं, इसकी रिपोर्ट भी कोर्ट के समक्ष पेश करें.
स्कूल टीचर को बताई थी आप बीती
घटना 30 दिसंबर 2016 की है. रात करीब 9 बजे पीड़िता अपनी 4 सहेलियों के साथ कम्प्यूटर क्लास के बाद नवनीत नगर वाड़ी से घर जा रही थी. इसी समय उपरोक्त तीनों आरोपियों और एक विधि संघर्ष बालक ने पीड़िता की सहेलियों से मारपीट की और उसे नवनीत नगर में एमएससीबी की टूटी दीवार के नाले में ले गए. वहां सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. एक आरोपी क्षेत्र का नामी अपराधी होने से उसने पीड़िता को उसके परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी. घटना से पहले मौजूद पीड़िता की सहेली ने भी बदमानी का डर बताकर शांत रहने को कहा. करीब 19 दिनों बाद स्कूल में आयोजित बालिका बचाव मार्गदर्शन कार्यक्रम के बाद पीड़िता ने हिम्मत करके अपनी टीचर को आपबीती सुनाई.
सम्बंधित ख़बरें
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
23 दिन बाद दर्ज हुआ मामला
जघन्य अपराध की बात जानकर महिला टीचर ने तुरंत उसके माता-पिता को स्कूल बुलाया. उन्हें सारी बातें बताई गईं. घटना के 23 दिन बाद पीड़िता की माता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 23 जनवरी 2017 को चार्जशीट पेश की गई. पुलिस द्वारा पेश किये 16 गवाहों, सबूतों और बयानों के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को जघन्य अपराध का दोषी माना और 20 वर्ष कारवास की कड़ी सजा सुनाई. अपने फैसले के दौरान कोर्ट ने कहा कि पुलिस को महिलाओं और बच्चों की अधिक कुशलतापूर्वक और सतर्कता से सुरक्षा करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे अपराध दोबारा न हों. पुलिस की ओर से सीनियर पीआई राजेश तटकरे, जांच अधिकारी कुटेमाटे और अनिल पोतराजे ने कोर्ट का कामकाज देखा. अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील रश्मि खापर्डे ने पैरवी की.
Gang rape of a minor 20 years imprisonment to the accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Jul 01, 2026 | 08:30 PMसिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
Jul 01, 2026 | 08:30 PM31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Jul 01, 2026 | 08:24 PMपुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Jul 01, 2026 | 08:19 PMबिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
Jul 01, 2026 | 08:10 PMMumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Jul 01, 2026 | 08:07 PMLock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Jul 01, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM














