-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Chhagan Bhujbal Warned The Police Commissioner Know What Is The Reason
छगन भुजबल ने पुलिस कमिश्नर को दी चेतावनी, जानिए क्या है वजह
- Written By: अमन दुबे

छगन भुजबल (फाइल फोटो)
नासिक : एक ओर जहां नासिक शहर (Nashik City) में आपराधिक मामलों (Criminal Affairs) में दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने पुलिस कमिश्नर (Commissioner of Police) को कड़े शब्दों में चेतावनी दी देते हुए कहा है कि अगर नासिक शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो जनाक्रोश बढ़ेगा जिसके जिम्मेदार पुलिस विभाग ही होगी। भुजबल ने इस दौरान यह भी चेतावनी दी कि अगर शीघ्र नासिक में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर ब्रेक नहीं लगाया गया तो नाशिक की जनता सड़कों पर उतरेगी।
भुजबल ने पुलिस कमिश्नर के चेतावनी देते हे कहा है कि नासिक शहर में पिछले कुछ दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि जिले में पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है। भुजबल ने कहा है कि मारपीट, हत्या, जानलेवा हमला जैसी घटनाएं नासिक शहर में लगातार हो रही हैं। भुजबल ने पुलिस कमिश्नर को जानकारी दी कि आपराधिक घटनाएं बढ़ने से नासिक में शांति तथा हंसी-खुशी से जीवन जीने बसर करने का ताना-बाना पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने कहा कि नासिक शहर भगवान राम के पावन चरण से स्पर्श से पवित्र हुई है, ऐसे में नासिक शहर में आपराधिक घटनाओं का बढ़ना उचित नहीं है, पुलिस विभाग को नाशिक में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर विराम लगाने के कारगर प्रयास करने चाहिए।
अपराधों पर हर हाल में लगाम लगानी चाहिए: भुजबल
भुजबल ने कहा कि नासिक शहर में हत्या, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लोगों के बीच से यह सवाल लगातार उठाया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन अपराधों को रोकने की दृष्टि से क्या कुछ कर रहा है। भुजबल ने साफ तौर पर कहा कि अपराधों पर हर हाल में लगाम लगानी चाहिए। अगर पुलिस बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण नहीं लगाया तो पुलिस आयुक्त समेत पूरे पुलिस विभाग को नासिक की जनता के कोप का भाजन बनना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पडलकर की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा, राकांपा (एसपी) आक्रामक
पडलकर के माफ़ी मांगने तक इस्लामपुर में विरोध प्रदर्शन जारी, शरद चंद्र पवार गुट की चेतावनी
लोकशाही, न्याय और समानता की वैचारिक नींव की मजबूती, राकांपा के चिंतन शिविर में होगा मंथन
गोंदिया जिला बैंक पर सहकार पैनल का कब्जा, भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन की शानदार जीत
नासिक शहर में पिछले सप्ताह दो हत्याएं, कई लोगों पर घातक हमले, गोलीबारी, कोयटा गिरोह का आतंक सामने आए हैं। कुछ दिन पहले फुलेनगर इलाके में एक घर में घुसकर फायरिंग की गई थी, उसके बाद सातपुर इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की गई और फरार हो गए। दूसरी ओर, दो दिन पहले पाथर्डी फाटा इलाके में एक कंपनी मैनेजर की हत्या कर दी गई थी। इन सभी आपराधिक घटनाओं के साथ ही साथ कुछ संदिग्धों ने नाबालिग लड़के पर हमला किया और फरार हो गए। भुजबल ने कहा है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से यह बात सिद्ध हो गई है कि अपराधियों को पुलिस से किसी भी तरह का भय नहीं रह गया है।
Chhagan bhujbal warned the police commissioner know what is the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी पहुंचे पेरिस: प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत, राष्ट्रपति मैक्रॉन संग विवाटेक 2026 में लेंगे हिस्सा
Jun 18, 2026 | 09:00 AM20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर होंगे शामिल
Jun 18, 2026 | 08:57 AMबैटरी से निकलेगा पैसा, केंद्र सरकार की नई स्कीम से EV सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
Jun 18, 2026 | 08:53 AMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
Jun 18, 2026 | 08:48 AMलव मैरिज के बाद जान का खतरा! सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जांच कर रही पुलिस
Jun 18, 2026 | 08:21 AMModi Trump Meeting: मोदी-ट्रंप की G7 में मुलाकात, दोनों नेताओं ने वैश्विक मंच पर दिए कई बड़े और कूटनीतिक संदेश
Jun 18, 2026 | 08:21 AMRani Laxmi Bai: पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का सफर, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार
Jun 18, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














