20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर होंगे शामिल

Greenfield Corridor Bhoomi Pujan Event: इंदौर के चन्द्रावतीगंज में 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav and Union Minister Khattar to Attend Indore-Ujjain Greenfield Corridor Bhoomi Pujan
मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर शिवम् वर्मा तैयारियों का जायजा लेते हुए
Published on
Updated on

Indore Ujjain Greenfield Corridor: इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना के तहत 20 जून को चन्द्रावतीगंज में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष रूप से शामिल होंगे। यह परियोजना इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन को सुगम बनाने के साथ क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति देने वाली मानी जा रही है।

मंत्री सिलावट और कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने चन्द्रावतीगंज स्थित सागर गार्डन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभागों के बीच समन्वय पर जोर

मंत्री तुलसीराम सिलावट और कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को सभी तैयारियों को तय समय सीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए गए।

क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। इसके निर्माण से दोनों प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 20 जून को होने वाला भूमिपूजन इस महत्वाकांक्षी परियोजना की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा।

यह भी पढें:

सिंहस्थ के पहले शुरू कर दिया जायेगा काम

सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। उज्जैन, इंदौर और आसपास के सभी जिलों में विकास के कामो को तेज गति से किया जा रहा है। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन में धार, नागदा और रतलाम को भी शामिल किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com