- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Big Changes In Nashik Voter List 40 Thousand Names Missing
मतदाता सूची में भारी फेरबदल, 40 हजार नाम गायब-12 हजार नए जुड़े, क्या बदलेंगे नासिक में चुनावी समीकरण
- Written By: आंचल लोखंडे
Voter List: नासिक जिला चुनाव अधिकारी का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें उन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम दोहरी सूची में थे, या जो अपने पते से जा चुके हैं।

मतदाता सूची में भारी फेरबदल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik District: नासिक जिले की मतदाता सूची में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल सामने आया है। जहां एक तरफ 12,211 नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है, वहीं दूसरी ओर 40,199 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। हटाए गए नामों की यह बड़ी संख्या जिले की चुनावी राजनीति के लिए एक गंभीर मुद्दा बन गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा देशव्यापी बहस का केंद्र बन गया है। खासकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार में लगभग 60 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की परियोजना के बाद। नासिक में भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है।
पिछले विधानसभा चुनावों से पहले, देवलाली निर्वाचन क्षेत्र में कथित मतदाता फर्जीवाड़े का मुद्दा विपक्ष ने उठाया था, जिस पर प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर एक मामला भी दर्ज किया है। इन आंकड़ों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि मतदाताओं का अचानक इतनी बड़ी संख्या में हटना संदेह पैदा करता है।
देवलाली का ‘मतदाता फर्जीवाड़ा’ बना राष्ट्रीय मुद्दा
इस बड़े फेरबदल को लेकर प्रशासन ने अपनी सफाई पेश की है। जिला चुनाव अधिकारी का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें उन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम दोहरी सूची में थे, या जो अपने पते से जा चुके हैं। हालांकि, विपक्ष ने प्रशासन की इस दलील को खारिज कर दिया है। एक प्रमुख विपक्षी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, श्यह ‘मतदाता सूची की सफाई’ नहीं, बल्कि एक खास वर्ग के वोटरों को हटाने की सुनियोजित साजिश है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक MLC चुनाव: गिते बंधुओं की बगावत से महायुति में खलबली, नरेंद्र दराडे की राह आसान करने पहुंचे उदय सामंत
भाई माना, लेकिन बागी अड़ गया! गोकुल गिते ने बढ़ाई महायुति की टेंशन; नासिक सीट पर बगावत की पूरी इनसाइड स्टोरी
Nashik TCS Case: ‘शादी का झांसा, जबरन धर्मांतरण और आर्थिक शोषण’; चार्जशीट से मचा हड़कंप
जल संकट से निपटने को महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम; नासिक सहित पूरे राज्य में लागू होगी ‘पानी की ऋण पत्रिक
नासिक पूर्व में सबसे ज्यादा नाम हटाए गए
जिले में 8 महीनों में नए मतदाताओं के पंजीकरण की तुलना में, हटाए गए नामों की संख्या लगभग आधी है। सबसे अधिक नाम, 5,569, नासिक पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से हटाए गए हैं। यह आंकड़ा जिले की चुनावी राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: ‘मुंबई जाम करना हमारे लिए मुश्किल नहीं’, मंत्री भुजबल की सरकार को चेतावनी, बोले- OBC से आरक्षण…..
विपक्ष ने उठाए सवाल
नासिक पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से हटाए गए हैं, जिससे विपक्षी दलों ने इन छंटनियों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इन आंकड़ों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
‘युवा शक्ति’ बनी मतदाता सूची की नई ताकत
इस बीच, युवा मतदाताओं की संख्या में एक बड़ा उछाल देखा गया है, जो आने वाले चुनावों में निर्णायक साबित हो सकता है। जिला चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 दिसंबर 2023 से 1 जुलाई 2024 तक की अवधि में सबसे अधिक पंजीकरण 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ है, जिनकी संख्या 48,480 है। वहीं, 30 से 39 वर्ष के आयु वर्ग में 23,644 नए मतदाता जुड़े हैं।
Big changes in nashik voter list 40 thousand names missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 170 पदों पर भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई वैकेंसी
Jun 06, 2026 | 07:02 PMभगवान भरोसे आगरा के मरीज, 237 अस्पतालों में नहीं है फायर NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 06:58 PMSunderkand Path: सुंदरकांड का पाठ करने से पहले ये बातें नोट कर लीजिए, वरना छोटी सी गलती पड़ेगी बहुत भारी
Jun 06, 2026 | 06:57 PMइजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध
Jun 06, 2026 | 06:46 PMदिल्ली से सिलिगुड़ी महज 6 घंटे में…बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन का ऐलान, चिकेन नेक के लिए कैसे बनेगा गेम चेंजर?
Jun 06, 2026 | 06:45 PMमहेश बाबू बनेंगे भगवान राम, कुंभकर्ण संग युद्ध होगा फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा, Varanasi को लेकर बड़ा खुलासा
Jun 06, 2026 | 06:41 PMMWCD Internship 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये
Jun 06, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM














