- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Betrayal Dishonesty Has No Place In The Soil Of Maharashtra Mp Sanjay Raut
महाराष्ट्र की मिट्टी में गद्दारी, बेईमानी को स्थान नहीं: सांसद संजय राउत
- Written By: अमन दुबे

File Pic
मालेगांव : महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra State) की मिट्टी में गद्दारी और बेईमानी को स्थान नहीं है, इसलिए जिन लोगों ने गद्दारी करके बीजेपी (BJP) का दामन थाम और राज्य में सरकार बनायी है, उसे जनता सबक सिखाएगी, ऐसी बात शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे पार्टी (Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray Party) के सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने कही। राऊत यहां शिवसेना ठाकरे गुट के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर संजय राउत ने नासिक जिले के पालक मंत्री दादा भुसे को ललकारते हुए कहा कि पालक मंत्री मालेगांव आकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि संभवत जो कुछ होता है, वह अच्छे के लिए ही होता है, इसी के कारण हमें हिरे जैसे व्यक्ति मिले हैं।
राउत ने इस मौके पर कहा कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शिवसैनिकों से लेकर शाखा प्रमुख समेत हर स्तर के व्यक्ति को बहुत कुछ दिया है, इसलिए जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, उनकी गद्दारी का खामियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने सब कुछ देखा है, उसे कुछ भी बताने की जरुरत नहीं है। आगामी चुनाव में राज्य की जनता खुद ही उन्हें सबक सीखा देगी। जैसे को तैसा की तर्ज पर गद्दारों की उनके किए की सजा मिल ही जाएगी। इस दौरान राउत ने कहा कि कर्मवीर भाऊसाहेब हिरे और उनके परिवार में राज्य का नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना के उप नेता अद्वय हिरे में भी उतनी ही क्षमता और जबरदस्त ऊर्जा हैं, इसलिए बेहतर तो यह है कि उन्हें राज्य की राजनीति की मुख्यधारा में काम करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
बिहार में NDA की नई सरकार का फॉर्मूला लीक! BJP का मुख्यमंत्री, JDU से दो डिप्टी; नीतीश के सांसद का खुलासा
भारत में 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे? नासिक धर्मांतरण मामले पर BJP गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा
शरद पवार के ‘वारकरी’ बयान पर महाराष्ट्र में संग्राम, कहा- 60% लोग धर्मांधता फैला रहे, भाजपा और शिंदे गुट का पल
कार्यक्रम के दौरान मंच पर जयंत दिंडे, गणेश धात्रक, नितिन आहेर उपस्थित थे। इस दौरान पवन ठाकरे, नाथू जगताप, अशोक निकम, संजय निकम, विष्णु पवार, रमा मिस्त्री, प्रकाश वाघ, डॉ. उज्जैन इंगले, सुभाष सूर्यवंशी, संजय हिरे, महेश पवार, विनोद बोरसे, विठोबा छारंग, प्रवीण पगार, महेंद्र देवरे, जालंदर शेलार, जितेंद्र देसाले, संयोग निकम, जीवन हिरे भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Betrayal dishonesty has no place in the soil of maharashtra mp sanjay raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














