- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ayush Prasad Is The New District Magistrate Of Nashik
कुंभ से पहले बड़ा फेरबदल, आयुष प्रसाद बने नासिक के नए जिलाधिकारी, जलज शर्मा का तबादला
Nashik News: कुंभ मेले की तैयारियों से पहले नासिक के जिलाधिकारी जलज शर्मा का तबादला कर आयुष प्रसाद को नई जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने इसे रणनीतिक प्रशासनिक कदम बताया है।
- Written By: सोनाली चावरे

आयुष प्रसाद नासिक नए जिलाधिकारी (pic credit; social media)
Ayush Prasad Nashik District Magistrate: महाराष्ट्र सरकार ने कुंभ मेले से पहले नासिक के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। जलगांव के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद को नाशिक का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मौजूदा जिलाधिकारी जलज शर्मा का तबादला कर उन्हें नासिक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (NMRA) का आयुक्त बनाया गया है।
मंगलवार को जारी इस आदेश के साथ सरकार ने दस आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें नाशिक का बदलाव सबसे अहम माना जा रहा है। अगले साल होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए यह निर्णय प्रशासनिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुंभ की तैयारियों को लेकर बेहद गंभीर हैं। ऐसे में युवा और गतिशील अधिकारी आयुष प्रसाद पर भरोसा जताते हुए उन्हें नाशिक की कमान सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि आयुष प्रसाद अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता और तेजी से निर्णय लेने की शैली के लिए जाने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
भंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
गोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
वहीं, जलज शर्मा को भी जिम्मेदारी से हटाया नहीं गया है। उन्हें नाशिक क्षेत्र के विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, कुंभ मेले से जुड़ी कई विकास परियोजनाएं NMRA के अधीन हैं, इसलिए जलज शर्मा का अनुभव अब इस दिशा में उपयोग किया जाएगा।
कुंभ मेला आयुक्त के तौर पर पिंपरी चिंचवड़ मनपा के पूर्व आयुक्त शेखर सिंह की नियुक्ति को भी बेहद रणनीतिक कदम माना जा रहा है। शेखर सिंह ने पहले भी कई बड़े धार्मिक आयोजनों में प्रशासनिक भूमिका निभाई है।
प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल की खूब चर्चा है। जानकारों का मानना है कि यह बदलाव केवल रूटीन प्रक्रिया नहीं बल्कि एक रणनीतिक कदम है ताकि कुंभ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन को बिना किसी चूक के संपन्न कराया जा सके।
नाशिक में कुंभ मेला हर बार लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ऐसे में आने वाले महीनों में आयुष प्रसाद के नेतृत्व में जिले की प्रशासनिक गति और तैयारियों पर सबकी नजर रहेगी।
Ayush prasad is the new district magistrate of nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMगोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
May 12, 2026 | 03:36 PMअब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
May 12, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM










