ढलती उम्र में स्किन को कैसे रखें जवां? मोरिंगा तेल है गजब का एंटी एजिंग, ऐसे करें इस्तेमाल

skincare For Aging Skin: ढलती उम्र में त्वचा को जवान और खूबसूरत बनाए रखना चुनौती हो सकता है। मोरिंगा तेल एक प्राकृतिक एंटी-एजिंग उपाय है, जानिए इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें।
Moringa Oil For Skin
मोरिंगा तेल (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Moringa Oil For Skin: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती लाइफस्टाइल का असर सेहत के साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण, खराब हवा और दूषित पानी का असर अब त्वचा पर साफ नजर आने लगा है। दाग-धब्बे, झुर्रियां और समय से पहले एजिंग की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

वहीं, बाजार में बढ़ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई बार त्वचा संबंधी परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन केयर के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर हो सकता है। इन्हीं में से एक है मोरिंगा तेल।

आयुर्वेद में मोरिंगा को सुपरफूड बताया गया है

शहजन या मोरिंगा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। मोरिंगा की पत्तियां हो या बीज सभी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

त्वचा के लिए मोरिंगा कितना फायदेमंद है

आयुर्वेद में मोरिंगा को ‘शोभांजन’ कहा जाता है। इसके पत्तों, छाल, फली और बीजों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। मोरिंगा के बीजों को सुखाकर निकाला गया मोरिंगा तेल त्वचा के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड एप्लीकेशंस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मोरिंगा तेल में ओलिक एसिड, विटामिन A, C और E पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो एंटी-एजिंग का काम करते हैं और त्वचा को फ्री रेडिकल्स और इंफेक्शन से बचाते हैं।

मोरिंगा तेल त्वचा को अंदर और बाहर दोनों तरफ से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

मोरिंगा तेल के फायदे

एजिंग कम करे: झुर्रियों और फाइन लाइन्स को घटाता है।

काले धब्बे और पिगमेंटेशन कम करे: फ्री रेडिकल्स और सूरज की UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

कोलेजन बढ़ाए: त्वचा लचीली और मुलायम बनती है।

मुहांसे और बेजान त्वचा: त्वचा को पोषण देता है और नमी बनाए रखता है।

फटे होंठों के लिए: मोरिंगा तेल लगाकर होंठों को मुलायम किया जा सकता है।

चेहरे पर मोरिंगा तेल कैसे लगाएं

हल्की मसाज: कुछ बूंद तेल लेकर हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें।

  • रात में उपयोग

सोने से पहले मॉइस्चराइज़र की तरह उपयोग करें।

  • नहाने के बाद

नहाने के तुरंत बाद या दिन में कुछ बूंदें लगाकर त्वचा लंबे समय तक नरम और मुलायम बनी रहती है।

  • डार्क स्पॉट्स पर

विशेष रूप से दाग-धब्बों पर हल्की मसाज करने से निखार आता है।

मोरिंगा तेल नियमित उपयोग से त्वचा को स्वस्थ, दमकती और युवा बनाए रखने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com