वाशिम में अवैध हाथ भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई, 95 हजार का मुद्देमाल जब्त; 5 मामले दर्ज

Washim News: वाशिम तालुका के मोहगव्हान शेतशिवार में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई। अवैध हाथ भट्टियों पर छापे में 5 मामले दर्ज, 30 लीटर गावठी शराब व 2,375 लीटर मोहा सडवा जब्त।
Major action taken against illegal hand-made kilns in Washim, 5 cases registered; goods worth 95,000 seized
वाशिम में अवैध हाथ भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Published on
Updated on

Washim Illegal Alcohol Seizure News: अवैध हाथ भट्टियों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने वाशिम तालुका में बड़ी कार्रवाई की है। यह अभियान राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त (मुंबई) के निर्देश पर तथा अमरावती विभाग के उप आयुक्त डॉ. पराग नवलकर के मार्गदर्शन में चलाया गया।

6 फरवरी को वाशिम तालुका के मोहगव्हान शेतशिवार क्षेत्र में बांध के किनारे अवैध हाथ भट्टियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों पर छापेमारी की।

95 हजार का मुद्देमाल जब्त

कार्रवाई में कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं। टीम ने 30 लीटर गावठी शराब, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला 2,375 लीटर मोहा सडवा (केमिकल) तथा हाथ भट्टी की शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त किए गए मुद्देमाल की कुल कीमत लगभग 95,150 रुपये आंकी गई है।

राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाशिम जिले में अवैध रूप से शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान में उप आयुक्त डॉ. पराग नवलकर के साथ प्रभारी निरीक्षक अनंतकुमार खांदवे, निरीक्षक एम. के. उईके, दुय्यम निरीक्षक राजरतन मनवर, एम. एस. जाधव, अश्विनी उबाले, सुरेश चव्हाण सहित अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

नागरिक करें अवैध शराब की शिकायत

राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब की बिक्री या हाथ से बनी शराब के निर्माण की जानकारी विभाग को दें। इसके लिए टोल-फ्री क्रमांक 1800833333, व्हाट्सएप क्रमांक 8422001133 या ‘एक्साईज सुविधा पोर्टल’ के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है, ऐसा अधीक्षक राज्य उत्पादन शुल्क ने बताया।

  • टोल फ्री नंबर: 1800833333
  • व्हाट्सएप नंबर: 8422001133
  • पोर्टल: एक्साईज सुविधा पोर्टल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com