- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Sex Scandal Ashok Kharat Health Update Police Custody Hospitalized
Nashik Sex Scandal: पूछताछ में छूटे तांत्रिक के पसीने, अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती
Nashik Tantrik Scandal: नासिक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी अशोक खरात की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द और हत्या की आशंका के बीच SIT के लिए खरात की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।
- Written By: गोरक्ष पोफली

अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat News Update: नासिक के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में मुख्य आरोपी और खुद को तांत्रिक बताने वाला अशोक खरात एक बार फिर चर्चा में है। जेल की सलाखों के पीछे उसके गुनाहों का हिसाब किताब हो ही रहा था कि अचानक उसकी सेहत ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विशेष जांच दल (SIT) की कड़ी पूछताछ के दौरान खरात की तबीयत एकाएक खराब हो गई। खबरों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके तुरंत बाद उसे उल्टियां होने लगीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए कार्डियक एम्बुलेंस बुलाई और उसे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि खरात की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
जांच से बचने का ‘पैंतरा’ तो नहीं?
अशोक खरात की शारीरिक स्थिति पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय रही है। पिछली अदालती पेशी के दौरान भी वह बेहद कमजोर नजर आ रहा था और पुलिसकर्मियों के सहारे चल रहा था। पुलिस प्रशासन का एक धड़ा इसे ‘इन्वेस्टिगेशन से बचने की रणनीति’ मान रहा है। संदेह जताया जा रहा है कि कड़े सवालों और SIT के शिकंजे से बचने के लिए खरात खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर अस्पताल में शरण लेना चाहता है। गौर करने वाली बात यह है कि खरात की पुलिस कस्टडी गुरुवार को समाप्त हो रही है, जिससे पहले यह ‘हेल्थ ड्रामा’ जांच की दिशा भटका सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
छत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
नासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
हाई-प्रोफाइल हस्तियों को बचाने की साजिश का डर
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। खरात के वकीलों ने पहले ही उसे न्यूरोसर्जन को दिखाने की मांग की थी, लेकिन अब विपक्ष ने इसमें गहरी साजिश की आशंका जताई है। विपक्षी नेताओं का दावा है कि इस Nashik Sex Scandal में कई सफेदपोश और रसूखदार लोग शामिल हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि:
- सबूतों को पूरी तरह मिटाने के लिए खरात की हत्या की जा सकती है।
- कुछ नेताओं ने तो पुलिस एनकाउंटर तक की आशंका जाहिर कर दी है।
- “इस ढोंगी तांत्रिक के पास कई रसूखदारों के राज दफन हैं, इसलिए उसकी सुरक्षा अब SIT के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।”
यह भी पढ़ें: कैप्टन खरात कांड: प्रसिद्ध व्यवसायी से SIT की पूछताछ, आलीशान होटल और मोबाइल चैटिंग ने खोली पोल
क्या होगा अगला कदम?
डॉक्टरों की एक टीम लगातार अशोक खरात के वाइटल्स (Vitals) पर नजर रखे हुए है। गुरुवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाना है। अब देखना यह होगा कि क्या अदालत उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे राहत देती है या SIT को आगे की पूछताछ के लिए फिर से कस्टडी मिलती है। फिलहाल, नासिक और मुंबई के राजनीतिक गलियारों में इस ‘तांत्रिक’ की सेहत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।
Nashik sex scandal ashok kharat health update police custody hospitalized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साप्ताहिक राशिफल: 17 मई से अधिक मास का आरंभ, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा उछाल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
May 17, 2026 | 05:00 AMCar Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











