- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 23rd April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 23 अप्रैल: एक क्लिक में यहां पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें…
Aaj Ki Taza Khabar Live: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ। भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Live Today: पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलानुड में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के अनुमानित वोटिंग ट्रेंड्स जारी किया। आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर और मथुरापुर में विजय संकल्प सभाओं को संबोधित किया। इसके बाद वे बेलूर मठ स्थित रामकृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगे और शाम करीब 5:30 बजे हावड़ा में रोड शो किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पश्चिम बंगाल में बालागढ़, पुरसुराह और मध्यग्राम विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे जारी हुआ। पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान किया गया, जबकि तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 09 मई LIVE: तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे CM
आज की ताजा खबर 08 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
मुर्शिदाबाद में भीषण बम ब्लास्ट से मचा हड़कंप, युवक के उड़े चीथड़े, पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर
आज की ताजा खबर 07 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
23 Apr 2026 10:04 PM (IST)
23 Apr 2026 10:04 PM (IST)दिल्ली में मोज़ों के एक गोदाम में लगी आग
उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में आग लग गई। आग मोज़ों के एक गोदाम के बेसमेंट में लगी। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
#WATCH दिल्ली: नॉर्थ दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में आग लग गई। आग एक मोजे के गोदाम के बेसमेंट में लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। pic.twitter.com/qzfh6qbDP7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
23 Apr 2026 08:34 PM (IST)
23 Apr 2026 08:34 PM (IST)मणिपुर के चुराचांदपुर में खुले कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी पर लगी रोक
मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर के ज़िला मजिस्ट्रेट ने खुले कंटेनरों में पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री या डिलीवरी पर रोक लगा दी है, और सभी खुदरा दुकानों को निर्देश दिया है कि वे जनता को बिना किसी भेदभाव के, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से ईंधन की बिक्री सुनिश्चित करें।
Churachandpur, Manipur: Churachandpur District Magistrate prohibits the sale or delivery of petrol and diesel in loose containers, and directs all retail outlets to ensure fair and orderly sale of fuel to the public without discrimination pic.twitter.com/TaMVaKCMWu
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
23 Apr 2026 08:24 PM (IST)
23 Apr 2026 08:24 PM (IST)साकेत कोर्ट ने AAP को बांसुरी स्वराज के वीडियो हटाने के दिए निर्देश
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज, अंकुश नारंग और पार्टी को निर्देश दिया है कि वे 18 अप्रैल के विरोध मार्च से जुड़े उन कथित मानहानिकारक वीडियो को हटा दें, जिनमें BJP सांसद बांसुरी स्वराज को निशाना बनाया गया है। कोर्ट ने इन वीडियो को आगे शेयर करने पर भी रोक लगा दी है, और स्वराज को यह अनुमति दी है कि अगर 48 घंटों के भीतर यह कंटेंट नहीं हटाया जाता है, तो वे संबंधित प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर सकती हैं।
23 Apr 2026 07:57 PM (IST)
23 Apr 2026 07:57 PM (IST)ECI ने बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को किया सलाम
बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज मतदान हुआ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज़ादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। ECI पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम करता है।
Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner of India, says, "Highest ever percentage of polling in West Bengal and Tamil Nadu since Independence - ECI salutes each voter of West Bengal and Tamil Nadu."
— ANI (@ANI) April 23, 2026
23 Apr 2026 07:37 PM (IST)
23 Apr 2026 07:37 PM (IST)पीएम मोदी ने टिहरी हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पीएम मोदी ने लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की।
The loss of lives due to an accident in Tehri Garhwal district of Uttarakhand is saddening. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest.
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next…
— PMO India (@PMOIndia) April 23, 2026
23 Apr 2026 07:22 PM (IST)
23 Apr 2026 07:22 PM (IST)पश्चिम बंगाल: CRPF जवानों पर लोगों ने फेंके पत्थर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरासोल घुमर गांव में तैनात CRPF जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके।
#WATCH | West Bengal Assembly Elections 2026- Phase 1 | People pelted stones at the CRPF personnel deployed in Khairasol Ghumar village of Dubrajpur Assembly constituency of Birbhum district. pic.twitter.com/lh4YGg82pq
— ANI (@ANI) April 23, 2026
23 Apr 2026 07:17 PM (IST)
23 Apr 2026 07:17 PM (IST)पश्चिम बंगाल: परगना में अमित शाह का रोड शो
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रचार कर रहे है। उत्तर 24 परगना के बारासात में अमित शाह ने रोड शो किया।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in Barasat, North 24 Parganas
#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/hC3LGoidY4
— ANI (@ANI) April 23, 2026
23 Apr 2026 06:41 PM (IST)
23 Apr 2026 06:41 PM (IST)28 अप्रैल को होगा उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को बुलाया गया है। यह विशेष सत्र देहरादून विधान भवन में आयोजित किया जाएगा।
23 Apr 2026 06:12 PM (IST)
23 Apr 2026 06:12 PM (IST)TMC के लिए प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के मुताबिक, केजरीवाल 26-27 अप्रैल को चुनाव के दूसरे चरण के लिए TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे।
23 Apr 2026 05:06 PM (IST)
23 Apr 2026 05:06 PM (IST)जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करों की संपत्ति पर चला बुलडोजर
जम्मू और कश्मीर में राजीव नगर इलाके में दो फरार ड्रग तस्करों भालो और मोनिका की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। तीन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Jammu, J&K: Demolition drive underway in Rajiv Nagar area against the properties of two absconding drug peddlers, Bhalo and Monika. Action is being taken against three properties. pic.twitter.com/saXNyXDMQf
— ANI (@ANI) April 23, 2026
23 Apr 2026 04:42 PM (IST)
23 Apr 2026 04:42 PM (IST)उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंबा इलाके में चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
23 Apr 2026 04:08 PM (IST)
23 Apr 2026 04:08 PM (IST)UP Board Result Out: यूपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी
उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे।
23 Apr 2026 03:41 PM (IST)
23 Apr 2026 03:41 PM (IST)बीकाजी के सीएमडी शिवरत्न अग्रवाल का निधन
बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल 74 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
23 Apr 2026 03:36 PM (IST)
23 Apr 2026 03:36 PM (IST)कोर्ट ने I-PAC के निदेशक विनेश चंदेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की एक अदालत ने I-PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विनेश चंदेल को, कथित कोयला चोरी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में, 7 मई तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, अदालत ने चंदेल को कथित कोयला चोरी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में 10 दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेजा था, जो आज खत्म हो गई थी।
23 Apr 2026 03:13 PM (IST)
23 Apr 2026 03:13 PM (IST)I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को पटियाला हाउस कोर्ट में किया पेश
I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ED हिरासत खत्म होने के बाद आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।
23 Apr 2026 02:45 PM (IST)
23 Apr 2026 02:45 PM (IST)अमित शाह ने भाजपा के 'वॉर रूम' का किया दौरा
कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय में भाजपा के 'वॉर रूम' का दौरा किया।
Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah visited the BJP war room at the party's Salt Lake office pic.twitter.com/izSLetrtQg
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
23 Apr 2026 02:11 PM (IST)
23 Apr 2026 02:11 PM (IST)अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर भी स्थगन आदेश जारी किया गया है। अमित जोगी ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने फिलहाल उन्हें राहत दे दी है, जिससे उन्हें तुरंत जेल जाने से राहत मिल गई है।
23 Apr 2026 01:37 PM (IST)
23 Apr 2026 01:37 PM (IST)कूचबिहार के कुमारगंज से BJP कैंडिडेट पर हमला
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के कुमारगंज से BJP कैंडिडेट पर हमला कर दिया गया। रथींद्रनाथ बोस के काफिले पर हमलावरों ने पत्थर और डंडे फेंके।
23 Apr 2026 12:34 PM (IST)
23 Apr 2026 12:34 PM (IST)भाजपा ने MCD मेयर उम्मीदवार की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली नगर निगम में महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के दो सदस्यों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
The Bharatiya Janata Party (BJP) has announced its candidates for the elections of Mayor, Deputy Mayor, and two members of the Standing Committee in the Delhi Municipal Corporation pic.twitter.com/p46IsaFzfg
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
23 Apr 2026 11:27 AM (IST)
23 Apr 2026 11:27 AM (IST)डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन जैसे देशों को बताया ‘नरक’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज के 3 हफ्ते पुराने वीडियो का टेक्स्ट पोस्ट किया है, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को हेल होल या नरक बताया गया है।
23 Apr 2026 10:25 AM (IST)
23 Apr 2026 10:25 AM (IST)मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में मतदान के बीच बमबारी
मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में मतदान के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा कच्चे बम फेंके जाने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
23 Apr 2026 09:27 AM (IST)
23 Apr 2026 09:27 AM (IST)PM मोदी ने मिर्जापुर में हुए हादसे पर दुख जताया
PM मोदी ने मिर्जापुर में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
23 Apr 2026 09:24 AM (IST)
23 Apr 2026 09:24 AM (IST)बिहार के मोतिहारी में बर्खास्त और रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने बनाया लुटेरों का गैंग
बिहार के मोतिहारी में खाकी की आड़ में चल रहे लूट के एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। यहां पुलिस की वर्दी पहनकर आम जनता को डराने और लूटने वाला कोई और नहीं, बल्कि महकमे के ही बर्खास्त और रिटायर्ड लोग निकले। मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
23 Apr 2026 08:11 AM (IST)
23 Apr 2026 08:11 AM (IST)ट्रंप ने आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री को भी हटाया
आर्मी चीफ के बाद अब ट्रंप सरकार में नौसेना मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है। अमेरिका के रक्षा विभाग के हेडक्वाटर यानी पेंटागन ने बुधवार, 22 अप्रैल को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना सचिव (सेक्रेटरी) जॉन फेलन "तुरंत" अपना ऑफिस छोड़ देंगे। अचानक जंग के बीच इस तरह उन्हें बाहर निकलने के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई।
23 Apr 2026 07:21 AM (IST)
23 Apr 2026 07:21 AM (IST)श्रीनिवास पवार वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे
शर्मिला पवार और श्रीनिवास पवार वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे।
23 Apr 2026 07:07 AM (IST)
23 Apr 2026 07:07 AM (IST)सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने का आह्वान: PM मोदी
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का पहला चरण आज है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान करता हूँ। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूँ।
23 Apr 2026 07:06 AM (IST)
23 Apr 2026 07:06 AM (IST)बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर का द्वार सुबह करीब 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोला गया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल का दरबार फूलों से भव्य रूप से सजा हुआ नजर आया। कपाट खुलते ही सबसे पहले माता लक्ष्मी को उनके मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद दक्षिण द्वार से कुबेर और उद्धव की मूर्तियों को मंदिर परिसर में लाया गया। उद्धव जी और कुबेर जी को गर्भगृह में स्थापित किया गया, जबकि माता लक्ष्मी अपने मंदिर में विराजमान हो गईं। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे धाम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
23 Apr 2026 06:53 AM (IST)
23 Apr 2026 06:53 AM (IST)चेन्नई में मॉक पोलिंग जारी, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग जारी है। मतदान प्रक्रिया की तैयारियों का अंतिम परीक्षण किया जा रहा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न हो सके।अधिकारियों के अनुसार, सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t
— ANI (@ANI) April 23, 2026
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में एक के बाद एक चार चुनावी रैलियां करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)
23 Apr 2026 06:44 AM (IST)कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उस बयान के बाद की गई है, जिसमें खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने का मामला सामने आया। आयोग ने इस बयान का संज्ञान लेते हुए खरगे से 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि खरगे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख प्रचारक के रूप में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सक्रिय हैं, ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
Aaj ki taaja khabar 23rd april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PM98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1, RMDIS का रिजल्ट देख हर कोई हैरान
May 09, 2026 | 10:18 PMलाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा
May 09, 2026 | 10:15 PMIPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
May 09, 2026 | 10:07 PMकौड़ियों के दाम बिका प्याज, 73 बोरी बेचने के बाद किसान को मिले महज 400 रुपए
May 09, 2026 | 09:57 PMकुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














