- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Bar Association Protest Against Judges Work Boycott
नासिक: 5 न्यायाधीशों के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, मनमानी और बदसलूकी का आरोप
Advocates Strike Nashik: नासिक जिला न्यायालय में पांच न्यायाधीशों पर मनमानी और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने एक दिन का अदालती कामकाज बहिष्कार किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

judiciary controversy Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Bar Association: नासिक जिला न्यायालय के इतिहास में संभवतः पहली बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जब नासिक बार एसोसिएशन ने एक साथ पांच न्यायाधीशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने इन न्यायाधीशों पर मनमानी कार्यप्रणाली, अहंकारी रवैये और वकीलों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार, 2 फरवरी को अदालती कामकाज का बहिष्कार किया।
वकीलों ने जिला न्यायाधीश (2) एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. एम. पांढरे, जिला न्यायाधीश (1) आर. एस. कानडे, वरिष्ठ सह दीवानी न्यायाधीश एस. डी. हिवाले, सह दीवानी न्यायाधीश एस. एस. बांगड और वरिष्ठ सह दीवानी न्यायाधीश एस. के. देवकर के विरुद्ध ‘काम बंद’ आंदोलन का रुख अपनाया है। शिकायत में कहा गया है कि ये न्यायाधीश समय की पाबंदी का पालन नहीं करते, वकीलों की दलीलें नहीं सुनते और बार-बार अपमानजनक व्यवहार करते हैं, जिससे न्याय व्यवस्था पर पक्षकारों का विश्वास डगमगा रहा है।
बार एसोसिएशन ने एक दिन का कामकाज किया बंद
बार एसोसिएशन के अनुसार, इस संबंध में मुंबई उच्च न्यायालय के पालक न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. डी. जगमलानी से भी कई बार शिकायत की गई थी। समाधान न निकलने पर वकीलों ने सोमवार को संबंधित न्यायाधीशों की अदालतों में उपस्थित न होने का निर्णय लिया। इस दौरान एसोसिएशन ने यह मांग भी की कि वकीलों की अनुपस्थिति में न्यायाधीश एकतरफा सुनवाई या निर्णय न करें।
सम्बंधित ख़बरें
व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
नासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
नासिक में गंगापुर रोड से मुंबई नाका तक मनपा का बड़ा एक्शन, सड़कों से हटे अवैध बैनर और अतिक्रमण
नासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
ये भी पढ़े: योजनाओं के लिए फंड जारी करने पर चुनाव चिह्न की शर्त? नितेश राणे के बयान पर बवाल
प्रतिक्रिया
नासिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. नितीन ठाकरे ने कहा कि “हमने इस मुद्दे पर बार-बार शिकायतें की हैं। सुधार न होने के कारण आज प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए संबंधित न्यायाधीशों के कामकाज में हिस्सा नहीं लिया गया। हमें उम्मीद है कि अब न्यायाधीशों के व्यवहार में सुधार होगा, अन्यथा आगे की कड़ी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।”
Nashik bar association protest against judges work boycott
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMधमाकों से दहला चंडीगढ़, एक के बाद एक कई ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई लोग झुलसे
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














