- Hindi News »
- Maharashtra »
- Naredco Jll Says Housing Sales In Mumbai Exceed Rs 1 Lakh Crore This Year
मुंबई में इस साल आवास की बिक्री एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना : नारेडको-जेएलएल
- Written By: साक्षी सिंह

Housing Sales
मुंबई: मुंबई में मकानों की बिक्री इस वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये के पार रहने की संभावना है और बढ़ती मांग के चलते 2030 में इसके दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। रियल एस्टेट क्षेत्र के निकाय नारेडको की महाराष्ट्र इकाई और प्रॉपर्टी कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया (JLL India) ने शुक्रवार को यहां ‘अनलॉकिंग अपॉर्चुनिटीज विद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ (Unlocking Opportunities with Infrastructure Development) रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई भारत के सबसे बड़े आवासीय बाजारों (Residential Markets) में से एक के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए है, जो देश में कुल आवासीय बिक्री मूल्य में 40 प्रतिशत का योगदान देता है। इकाइयों की संख्या के संदर्भ में सात शहरों में कुल बिक्री मात्रा में मुंबई के बाजार का 25 प्रतिशत योगदान है। रिपोर्ट में कहा गया कि बिक्री मूल्य और बिक्री की मात्रा दोनों के मामले में 2018 के रिकॉर्ड को 2022 में पीछे छोड़ने के के साथ बिक्री में मजबूत सुधार देखा गया है।”
मुंबई में 2023 में आवासीय इकाइयों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार आवासीय बिक्री मूल्य एक लाख करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना है। सलाहकार का अनुमान है कि 2030 में बिक्री दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी। मुंबई में 2022 वित्त वर्ष में 90,552 करोड़ रुपये और इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में 50,075 करोड़ रुपये की बिक्री देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
कोविड-19 वैश्विक महामारी से पहले 2019 में यह 60,928 करोड़ रुपये और 2018 में 66,820 करोड़ रुपये थी। नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं रुनवाल डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक संदीप रुनवाल (Sandeep Runwal,) ने कहा कि महाराष्ट्र बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति अपनी सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण के चलते उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हमारे सामने असीमित अवसर हैं और राज्य की बेहतरी तथा रियल एस्टेट क्षेत्र की उन्नति के लिए उनका इस्तेमाल करना हमारी साझा जिम्मेदारी है।
Naredco jll says housing sales in mumbai exceed rs 1 lakh crore this year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर अमेरिका का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: फाइटर जेट्स और मिसाइलों से आसमान में बरपाया कहर, देखें Video
Mar 01, 2026 | 10:45 AMBreaking News: नागपुर के काटोल में SBL कंपनी में भीषण धमाका, 15 मजदूरों की मौत
Mar 01, 2026 | 10:44 AMजेल सिस्टम में सुधार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महिला कैदिंयो को लेकर दिया बड़ा फैसला, पूर्व जज को सौंपी कमान
Mar 01, 2026 | 10:28 AMईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली देश की कमान
Mar 01, 2026 | 10:16 AMहाफकिन बायो में अनियमितताओं पर नया सर्कुलर, दस्तावेज लीक करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Mar 01, 2026 | 09:54 AMइजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची…खामेनेई की मौत के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे
Mar 01, 2026 | 09:46 AMAyatollah Ali Khamenei का निधन… जानिए साधारण मौलवी से ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ बनने तक की पूरी दास्तां
Mar 01, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














