-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Central Command Operation Epic Fury Iran Attack Trump Khamenei
ईरान पर अमेरिका का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: फाइटर जेट्स और मिसाइलों से आसमान में बरपाया कहर, देखें Video
- Written By: प्रिया सिंह
US Attacks Iran: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू हुआ। यूएस सेंटकॉम ने फाइटर जेट्स और मिसाइलों से ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरान पर अमेरिका का 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Army Operation Epic Fury Iran: मिडल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर 28 फरवरी की रात को यूएस सेंटकॉम ने ईरानी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए हमले किए। इस ऑपरेशन में पहली बार अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांड सेंटरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने ईरानी जनता से अपील की है कि वे इस दमनकारी शासन के खिलाफ खड़े हों और अपने देश के भविष्य का फैसला अब खुद करें।
आसमान से बरपा कहर
यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया पर इस हमले का एक बहुत ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो साझा किया है जिसमें फाइटर जेट्स उड़ते दिख रहे हैं। जहाजों से उड़ान भरने वाले इन जेट्स ने ईरानी सीमा के भीतर घुसकर सटीक मिसाइलें दागीं जिससे वहां के एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो गए। रात के करीब 1:15 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य उन जगहों को खत्म करना था जो अमेरिकी सैनिकों के लिए तुरंत खतरा पैदा कर रही थीं।
Breaking News अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने युद्धपोत से ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरने वाले जंगी जहाज़ों और टारगेट
पर फ़ायर का वीडियो जारी किया pic.twitter.com/AWgLVNcdWB — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 28, 2026
सटीक निशाने और नई तकनीक
इस बार अमेरिकी सेना ने अपनी ‘स्कॉर्पियन स्ट्राइक’ टास्क फोर्स के जरिए पहली बार युद्ध के मैदान में कम लागत वाले वन-वे अटैक ड्रोन का इस्तेमाल किया है। इन ड्रोन्स और मिसाइलों ने मुख्य रूप से आईआरजीसी के कंट्रोल सेंटर, मिसाइल लॉन्च पैड्स और सैन्य हवाई अड्डों को अपना निशाना बनाकर मिट्टी में मिला दिया। सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि हमारे बहादुर सैनिक राष्ट्रपति के साहसी आदेश का पालन करते हुए इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहे हैं।
https://t.co/oX9vFjlC2a — U.S. Central Command (@CENTCOM) February 28, 2026
नुकसान का आकलन और बचाव
अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे लेकिन अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। इस भीषण जंग में किसी भी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है और उनके सैन्य ठिकानों को भी बहुत कम नुकसान पहुंचा है। यह इस पीढ़ी में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ताकत की सबसे बड़ी तैनाती मानी जा रही है जो ईरान के परमाणु और सैन्य इरादों को कुचलने के लिए की गई है।
दुनिया पर पड़ता असर
इस युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है और मुंबई जैसे एयरपोर्ट्स पर यात्री सड़कों पर सोने को मजबूर हो गए हैं। मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट्स रद्द होने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और वैश्विक स्तर पर तेल और व्यापार को लेकर भारी अनिश्चितता का माहौल है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी लगातार कतर और अन्य देशों के संपर्क में हैं ताकि भारतीयों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को सुनिश्चित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू का मोल्दोवा और रोमानिया दौरा क्यों है खास? PM मोदी के ‘3T’ फॉर्मूले से बदलेगा पूरा गेम
ब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश
छुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस
यह भी पढ़ें: ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली देश की कमान
खामेनेई की मौत
हमलों के बीच इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे जब वहां बमबारी हुई थी। ईरानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि उनकी मौत हो चुकी है, डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक क्रूर युग के अंत की शुरुआत बताते हुए जनता को प्रेरित किया है। ईरान में 40 दिनों के शोक की खबर है और अब दुनिया यह देख रही है कि क्या ईरान का अगला नेतृत्व इस युद्ध को रोक पाएगा।
Us central command operation epic fury iran attack trump khamenei
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 17, 2026 | 11:06 PMमन की बात में नीट पर चुप्पी क्यों? भड़के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पीएम मोदी की चुप्पी पर जताया विरोध
Jul 17, 2026 | 11:03 PMहमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद…CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जो बिजनौर आने से बचते थे, वही थे अपशगुन
Jul 17, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














