- Hindi News »
- Business »
- Home Sales Declined By 19 Percent In January March In 8 Major Cities Of The Country
Real Estate: कम हो गई घर बिकने की रफ्तार, इस तिमाही में देश के 8 शहरों में घटी घरों की सेल्स
रियल एस्टेट सेक्टर की कंसल्टेंट कंपनी प्रॉपटाइगर ने बुधवार को भारत के प्रमुख 8 शहरों में घरों की सेल्स को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस गिरावट के पीछे का कारण बढ़ते प्रॉपर्टी के रेट और स्लो ग्रोथ रेट को बताया जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रियल एस्टेट सेक्टर से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि देश के 8 बड़े शहरों में जनवरी से मार्च महीने वाली तिमाही में घरों की सेल्स सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 98,095 यूनिट्स पर आ गई है। घरों की बढ़ती कीमतों और नए प्रोजेक्ट्स की कम लॉन्चिंग भी इस गिरावट के पीछे की एक अहम वजह रही है।
रियल एस्टेट कंसल्टेंट कंपनी प्रॉपटाइगर ने बुधवार को कहा कि प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों और धीमी ग्रोथ रेट ने खरीदारों को सावधानी बरतने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रॉपटाइगर, आरईए इंडिया का हिस्सा है जिसके पास हाउसिंग डॉट कॉम का भी स्वामित्व है।
रियल एस्टेट सलाहकार ने अपनी रिपोर्ट ‘रियल इनसाइट’ में कहा है कि कैलेंडर ईयर 2025 की पहली यानी जनवरी से मार्च वाली तिमाही में नई पेशकश में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी है, क्योंकि डेवलपर ने मार्केट की कंडीशन के साथ समायोजन बैठाने की कोशिश की। हाउसिंग डॉट कॉम तथा प्रॉपटाइगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने कहा है कि कीमतों में भारी उछाल आने से सेल्स पर अपना प्रतिकूल प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। ग्लोबल ट्रेड वॉर के कारण अब नई अनिश्चितता सामने आ रही है। ऐसे में खरीदारों का इंवेस्टमेंट को लेकर अलर्ट रुख अपनाना स्वाभाविक है, खासकर रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में।
सम्बंधित ख़बरें
अब हवा से बनेगी बिजली; GAIL लगाएगी महाराष्ट्र में बड़ा विंड पावर प्रोजेक्ट, 1736 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी
Zero Brokerage Demat Account: कम खर्च में शेयर बाजार में निवेश का बेहतरीन तरीका और इसके फायदे
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में भीषण तेजी, चांदी में भी बढ़ोत्तरी, जानिए आज का ताजा रेट
RBI का सख्त आदेश… बैंकिंग ऐप से हटेंगे ‘डार्क पैटर्न’, जुलाई 2026 के बाद नहीं चलेंगे हिडन चार्ज
प्रॉपटाइगर के आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में जनवरी से मार्च की तिमाही में सेल्स 13 प्रतिशत बढ़कर 11,731 यूनिट, चेन्नई में 8 प्रतिशत बढ़कर 4,774 यूनिट हो गई। सिर्फ बेंगलुरु और चेन्नई ही 2 ऐसे शहर हैं जहां सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अहमदाबाद में मकानों की बिक्री जनवरी से मार्च में 17 प्रतिशत घटकर 10,730 यूनिट, दिल्ली-एनसीआर में 16 प्रतिशत घटकर 8,477 यूनिट, हैदराबाद में 26 प्रतिशत घटकर 10,647 यूनिट, कोलकाता में 1 प्रतिशत घटकर 3,803 यूनिट, मुंबई महानगर क्षेत्र यानी एमएमआर में 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,705 यूनिट और पुणे में 25 प्रतिशत घटकर 17,228 यूनिट रह गई।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद और मुंबई महानगर क्षेत्र में मुंबई, नवी मुंबई तथा ठाणे शामिल हैं। समीक्षाधीन अवधि में नई प्रोजेक्ट्स की पेशकश 1,03,020 यूनिट्स से 10 प्रतिशत घटकर 93,144 यूनिट्स रह गई। ये आंकड़ों केवल नए मकानों की सेल्स से संबंधित है। इसमें पुराने मकानों की रीसेल के आंकड़े शामिल नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Home sales declined by 19 percent in january march in 8 major cities of the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर अमेरिका का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: फाइटर जेट्स और मिसाइलों से आसमान में बरपाया कहर, देखें Video
Mar 01, 2026 | 10:45 AMBreaking News: नागपुर के काटोल में SBL कंपनी में भीषण धमाका, 15 मजदूरों की मौत
Mar 01, 2026 | 10:44 AMजेल सिस्टम में सुधार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महिला कैदिंयो को लेकर दिया बड़ा फैसला, पूर्व जज को सौंपी कमान
Mar 01, 2026 | 10:28 AMईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली देश की कमान
Mar 01, 2026 | 10:16 AMहाफकिन बायो में अनियमितताओं पर नया सर्कुलर, दस्तावेज लीक करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Mar 01, 2026 | 09:54 AMइजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची…खामेनेई की मौत के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे
Mar 01, 2026 | 09:46 AMAyatollah Ali Khamenei का निधन… जानिए साधारण मौलवी से ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ बनने तक की पूरी दास्तां
Mar 01, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














