- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nanded »
- Sonu Kalyankar Nanded Murder Morning Walk Attack 2026
Nanded Murder: ‘फिर दहला नांदेड़’, मॉर्निंगवॉक पर निकले युवक की चाकू घोंप कर हत्या
Nanded Morning Walk Murder: मॉर्निंग वॉक पर निकले सोनू कल्याणकर की चाकू से गोदकर हत्या। प्रेम प्रसंग में रंजिश का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार। हत्या की वारदात से दहला नांदेड़।
- Written By: अनिल सिंह

Nanded Morning Walk Murder प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Sonu Kalyankar Nanded Murder: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में मंगलवार सुबह एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 24 वर्षीय युवक सोनू कल्याणकर की कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है, जब सोनू हर रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेरा और उसके पेट व पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच और मृतक के पिता अशोक कल्याणकर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, इस खूनी खेल के पीछे 12 साल पुराना प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश है। सोनू का पिछले लंबे समय से गोलू मंगनाले की बेटी के साथ संबंध था, जिसका मंगनाले परिवार कड़ा विरोध कर रहा था। विवाद तब और बढ़ गया जब सोनू ने कथित तौर पर लड़की की दूसरी जगह तय हुई शादी तुड़वा दी थी।
2021 में भी हुई थी जानलेवा कोशिश
पिता के मुताबिक, सोनू की जान पर खतरा काफी समय से मंडरा रहा था। साल 2020 में उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया और 2021 में गोलू मंगनाले ने सोनू के घर जाकर गोलीबारी की थी। तब सोनू बाल-बाल बच गया था। घटना से महज 10-12 दिन पहले भी जंगमवाड़ी इलाके में कुछ युवकों ने सोनू को रोककर धमकी दी थी कि “तेरे दिन अब पूरे हो चुके हैं।” डर के मारे सोनू ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
ये भी पढ़ें- ‘इश्क, ड्रग्स और कत्ल’: मुंब्रा में छुपा फरार जैद गिरफ्तार, हॉस्पिटल के बाहर लाश छोड़कर भागा था
पुलिस मुठभेड़ और जवाबी फायरिंग
हत्या की खबर मिलते ही नांदेड़ पुलिस एक्शन मोड में आ गई। आरोपियों का पीछा करने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने इलाके में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाया है, हालांकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
भाग्यनगर पुलिस स्टेशन में इस नांदेड़ हत्याकांड के संबंध में पांच मुख्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें चंद्रविजय मंगनाले, मुक्तेश्वर उर्फ गोलू मंगनाले, अंकुश गंधमवाड, पियु शिंदे और मधु जोगदंड के नाम शामिल हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हत्या में सुपारी किलर का इस्तेमाल किया गया था या परिवार ने खुद ही इस साजिश को अंजाम दिया। नांदेड़ में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Sonu kalyankar nanded murder morning walk attack 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














