- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shifa Shekh Murder Case Zaid Arrest Mumbra Mumbai 2026
‘इश्क, ड्रग्स और कत्ल’: मुंब्रा में छुपा फरार जैद गिरफ्तार, हॉस्पिटल के बाहर लाश छोड़कर भागा था
Shifa Sheikh Murder Case: गोवंडी की शिफा शेख की हत्या का आरोपी जैद मुंब्रा से गिरफ्तार। 7 अप्रैल तक रिमांड। अब तक 11 गिरफ्तार, 5 फरार।
- Written By: अनिल सिंह

Shifa Sheikh Murder Case Zaid Arrest (फोटो क्रेडिट-X)
Govandi Shifa Murder Case Zaid Arrest: मुंबई के गोवंडी इलाके में हुए चर्चित ‘शिफा शेख हत्याकांड’ में शिवाजी नगर पुलिस को दो महीने बाद एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों के बेहद करीबी और लंबे समय से फरार चल रहे जैद शाहबाज खान को मुंब्रा से दबोच लिया है। जैद पर आरोप है कि उसने 19 वर्षीय शिफा शेख की हत्या के बाद उसे अस्पताल पहुँचाया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे 7 अप्रैल 2026 तक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह मामला 10 फरवरी 2026 का है, जब शिफा शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में चेंबूर के शताब्दी अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग निकले थे। डीसीपी समीर शेख और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंघा सातवसे के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक सूरज निंबालकर की टीम ने जैद का पीछा तब किया जब वह उत्तर प्रदेश से लौटकर मुंब्रा में छिपकर रह रहा था।
प्रेम त्रिकोण और ड्रग्स का जाल
पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि शिफा की हत्या के पीछे ‘खूनी ईर्ष्या’ और एक उलझा हुआ प्रेम त्रिकोण था। मुख्य आरोपी नदीम और तबस्सुम उर्फ तब्बो पिछले छह साल से रिलेशनशिप में थे और कथित तौर पर ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े थे। जब तबस्सुम को पता चला कि नदीम की नजदीकियां शिफा शेख से बढ़ रही हैं, तो उसने शिफा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 10 फरवरी को तबस्सुम ने शिफा को अपने घर बुलाया और नदीम की पिस्तौल से उसे मौत के घाट उतार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में प्रदूषण पर सख्ती, बिना शुद्धिकरण नदी में छोड़ा जा रहा गंदा पानी; दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
अकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
खराब निर्माण पर एक्शन! नागपुर मनपा के विकास कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, महापौर सख्त
ये भी पढ़ें- सांप की खाल, हाथी के दांत और चाकू ऑफिस से बरामद, अशोक खरात के नक्शेकदम पर था रविंद्र एरंडे!
हथियार तस्करी और सिंडिकेट का पर्दाफाश
जैद की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क और आपराधिक सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ किया है। जांच में पता चला है कि इस ग्रुप का इस्तेमाल न केवल हत्याओं के लिए, बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए भी किया जा रहा था। जैद इस सिंडिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और मुख्य आरोपियों को फरारी के दौरान रसद और ठिकाने उपलब्ध कराने में मदद कर रहा था।
अब तक 11 गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी
शिफा शेख हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। जैद की गिरफ्तारी के साथ ही पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है, जिनमें एक महिला (तबस्सुम) भी शामिल है। पुलिस अभी भी इस मामले में शामिल 5 अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जैद से पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी के नेटवर्क और फरार आरोपियों के ठिकानों के बारे में कई और महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
Shifa shekh murder case zaid arrest mumbra mumbai 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में प्रदूषण पर सख्ती, बिना शुद्धिकरण नदी में छोड़ा जा रहा गंदा पानी; दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
May 13, 2026 | 02:55 PMपुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 02:53 PMअकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
May 13, 2026 | 02:53 PMदिशा पाटनी की वजह से टूटा Mouni Roy और सूरज नांबियार का रिश्ता ! सोशल मीडिया पर तेज हुई अफवाहें
May 13, 2026 | 02:46 PMNEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PMखराब निर्माण पर एक्शन! नागपुर मनपा के विकास कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, महापौर सख्त
May 13, 2026 | 02:42 PMमौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत
May 13, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM










