- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nana Patole Targets Maharashtra Cm Devendra Fadnavis On Davos Agreements
‘बुक माय शो’ के साथ कैसे मिला लिया हाथ, नाना पटोले ने सीएम के दावोस समझौते पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के दौरे पर है, जहां उन्होंने महाराष्ट्र के लिए निवेश के दरवाजे खोल दिए है। सीएम ने 15.70 लाख करोड़ रुपए का निवेश पर समझौता किया है।
- Written By: प्रिया जैस

दावोस समझौते पर बोले नाना पटोले (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की यात्राओं के दौरान हस्ताक्षरित सहमति पत्रों से प्राप्त निवेश और उत्पन्न नौकरियों पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के अनुसार 61 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनसे 15.70 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा और 15.95 लाख नौकरियां पैदा होने की संभावना है। महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण निवेश का स्वागत है, लेकिन जनता को इन समझौतों की बारीकियों और उनके पीछे की वास्तविकता जानने का अधिकार है।
61 कंपनियों ने समझौते पर किए हस्ताक्षर
पहले भी इसी तरह की बड़ी घोषणाएं की गई हैं। महायुति सरकार को दावोस में पिछले समझौतों से निवेश और रोजगार सृजन पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। पटोले ने कहा कि इस बार दावोस में महाराष्ट्र सरकार के साथ जिन 61 कंपनियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, उनमें से 51 भारत में स्थित हैं, जिनमें से 43 मुंबई और पुणे की हैं, जबकि केवल 10 विदेशी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपूर के लिए बड़ी सौगात: 4,000 करोड़ के विकास परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कॉरिडॉर का काम
1500 रुपये देकर सुरक्षा… मासूमों से दरिंदगी पर भड़की शिवसेना UBT, फडणवीस सरकार से पूछे तीखे सवाल
महायुति में बड़ी दरार? संजय शिरसाट बोले- 2029 में भाजपा और शिवसेना लड़ सकते हैं अलग चुनाव
Pune News: भोर की दरिंदगी से महाराष्ट्र में उबाल, 4 साल की मासूम की हत्या; CM बोले-दोषी को दिलाएंगे मृत्युदंड
नाना पटोले ने आरोप लगाया कि इनमें सिडको और ‘बुक माय शो’ के बीच 1,500 करोड़ रुपए का समझौता भी शामिल है, जबकि मुंबई पुलिस संगीत बैंड कोल्डप्ले कार्यक्रमों के टिकटों की कालाबाजारी के लिए ‘बुक माई शो’ की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रदेश अध्यक्ष पद बचाने का बचकाना प्रयास
इस पर भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में दावोस में रिकॉर्ड तोड़ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद कांग्रेस का परेशान होना स्वाभाविक है। अगर कोई और वह काम कर रहा है जो कांग्रेस जीवन में नहीं कर पाई तो उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए, दावोस में केवल 6 राज्यों को भाग लेने की अनुमति दी गई थी और उनमें महाराष्ट्र सबसे प्रमुख था।”
उन्होंने आगे कहा, “जब महाराष्ट्र के हित की बात हो रही हो तो कांग्रेस को महाराष्ट्र विरोधी रुख नहीं अपनाना चाहिए। अन्यथा, उन्हें पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सामने आई स्थिति से भी बदतर स्थिति का सामना करना पड़ेगा। नाना पटोले का आरोप प्रदेश अध्यक्ष पद बचाने का बचकाना प्रयास है।”
Nana patole targets maharashtra cm devendra fadnavis on davos agreements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
May 05, 2026 | 05:58 AMIPL 2026: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए DC और CSK में आज होगा जोरदार भिडंत, देखें दोनों टीम का प्लेइंग-11
May 05, 2026 | 05:50 AMiPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














