-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Paracetamol Dosage Per Day Doctor Warning Liver Damage
हर घर की ये दवा बन रही है साइलेंट किलर! आंख बंद कर Paracetamol मत खाइए
- Written By: सीमा कुमारी
Paracetamol Khane Ke Nuksan : बार-बार पैरासिटामोल लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, तय मात्रा से ज्यादा डोज लेने पर लीवर डैमेज और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

पैरासिटामोल(सौ.सोशल मीडिया)
Paracetamol Khane Ke Side Effects: पैरासिटामोल एक ऐसी दवाई जो लगभग हर घर के मेडिकल बॉक्स में आसानी से मिल जाती है। जिसे पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है और बिना डॉक्टर की सलाह के लोग इसका इस्तेमाल खूब करते है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुनिया भर में लीवर डैमेज के सबसे ज्यादा मामलों की एक बड़ी वजह पैरासिटामोल बताई जा रही है।
अक्सर ऐसा होता है कि हमें हल्का बुखार, सिर दर्द या शरीर में कमजोरी महसूस होती है और हम तुरंत एक गोली खा लेते हैं। यह सोचकर कि यह बिल्कुल सेफ है। लेकिन सच्चाई यह है कि यही छोटी-सी गोली शरीर के अंदर धीरे-धीरे स्लो पॉइज़न की तरह काम कर सकती है।
यहां पर एक्सपर्ट के अनुसार , पैरासिटामोल को हम आम भाषा में क्रोसिन, कैलपोल या डोलो 650 के नाम से जानते हैं और इन्हीं नामों से खरीदते भी हैं। यह दवा मुख्य रूप से दर्द (Pain) और बुखार (Fever) को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
क्यों खतरनाक बन सकता है इसका ज़्यादा इस्तेमाल?
जब कोई व्यक्ति बार-बार या ज़रूरत से ज्यादा पैरासिटामोल लेता है, तो इसका सीधा असर लीवर पर पड़ता है। लीवर इस दवा को तोड़ने का काम करता है और अधिक मात्रा में सेवन करने से लीवर पर ज़रूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे लीवर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है।
आजकल एक और ट्रेंड देखने को मिल रहा है- लोग सर्दी-खांसी या दर्द की दूसरी दवाएं भी साथ में लेते हैं, जिनमें पहले से ही पैरासिटामोल मिला होता है। ऐसे में अनजाने में इसकी मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है।
पैरासिटामोल लेने से पहले क्या रखें सावधानी?
- बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पैरासिटामोल न लें
- एक साथ कई दवाइयां लेने से पहले उनके लेबल जरूर पढ़ें
- 2-3 दिन में बुखार या दर्द ठीक न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें
- शराब पीने वालों को पैरासिटामोल लेने से बचना चाहिए
पैरासिटामोल बुरी दवा नहीं है, लेकिन गलत तरीके और ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल इसे खतरनाक बना सकता है। इसलिए अगली बार गोली उठाने से पहले थोड़ा सोचिए- क्योंकि सेहत में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Paracetamol dosage per day doctor warning liver damage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














