- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nishanibaz Sharad Pawar Vs Devendra Fadnavis Maharashtra Politics Satire 2
निशानेबाज: शरद पवार के पुराने हुए दांव-पेंच, देवाभाऊ की राजनीति काफी तेज
Nishanebaz: 'निशानेबाज' के नए अंक में शरद पवार की पुरानी होती कूटनीति और देवेंद्र फडणवीस की रैपिड फायर राजनीति पर जो कटाक्ष किया गया है, वह महाराष्ट्र के बदलते सियासी समीकरणों को बखूबी बयां करता है।
- Written By: प्रिया जैस

नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फोटो)
Nishanebaz Political Satire: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता कहलाने वाले शरद पवार के दांव-पेंच पुराने हो गए। एक समय था जब उनकी कूटनीतिक चाल लाजवाब मानी जाती थी। कोई अनुमान नहीं लगा पाता था कि उनका अगला कदम क्या होगा!। अपने राज्य से लेकर दिल्ली तक उनकी धाक थी।
आपको याद होगा कि बारामती के एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि राजनीति में शरद पवार मेरे गुरु रहे हैं। वसंतदादा पाटिल की सरकार गिराकर पवार सिर्फ 38 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। विदेशी मूल के मुद्दे पर सोनिया गांधी को चुनौती देकर अलग पार्टी बनाने का दमखम भी उन्होंने दिखाया था।’ हमने कहा, ‘इतिहास छोड़एि, वर्तमान को देखिए।
जंगल का शेर भी दांत गिर जाने और नाखून घिस जाने के बाद पहले के समान बलशाली नहीं रह जाता। आज राजनीति में कदम-कदम पर देवेंद्र फडणवीस सीनियर पवार को मात दे रहे हैं। उनके पैरों के नीचे से कालीन खींच लेते हैं और पवार देखते रह जाते हैं। इस समय राजनीति के असली चाणक्य देवाभाऊ हैं जिनकी रैपिड फायर वाली चाल हर वक्त कामयाब हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
सिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण
दिव्यांगों की स्कॉलरशिप बढ़ी, 12 साल पुरानी मांग पर फडणवीस कैबिनेट का बड़ा निर्णय
राहुरी उप चुनाव: बीजेपी ने अक्षय कर्डिले को बनाया उम्मीदवार, शरद पवार की राकां ने भी ठोंकी ताल
पहले तो ऑपरेशन लोटस के तहत बीजेपी ने अजीत पवार को उनके चाचा से अलग कर एनसीपी को विभाजित करवा दिया था। इसके भी पहले 48 घंटे की सरकार का प्रयोग देवेंद्र फडणवीस ने किया था। अभी शरद पवार की कुल जमापूंजी केवल 10 विधायकों की रह गई है।’
यह भी पढ़ें – निशानेबाज: 27 रुपये रोज पर जी रहा किसान क्या उस पर है किसी का ध्यान
पड़ोसी ने कहा, ‘सबसे बड़ा कूटनीतिक पराक्रम तो देवाभाऊ ने यह दिखाया कि एनसीपी के एकीकरण या विलय के गुब्बारे में अपने तरीके से पिन टोंच दी जिससे वह फूल ही नहीं पाया। अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन के बाद शरद पवार को संभलने का मौका न देते हुए तुरंत सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवा दी। अब अजीत की विरासत संभालते हुए पार्टी प्रमुख भी सुनेत्राताई ही रहेंगी।’
‘शरद पवार की हालत खाली या चुके हुए कारतूस जैसी हो गई है। देवेंद्र अपनी चाल बड़ी तत्परता से चलते हैं। पहले शिवसेना और फिर एनसीपी को तोड़ना तथा बीजेपी को महाराष्ट्र की भारी जबरदस्त पार्टी बनाने का कमाल देवाभाऊ ने दिखाया है। ऐसे में शरद पवार कर भी क्या सकते हैं!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Nishanibaz sharad pawar vs devendra fadnavis maharashtra politics satire 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM













