- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Worker Dies After Falling From Building
Nagpur News: व्यवसायी और ठेकेदार पर मामला दर्ज, मृत्यु के लिए जिम्मेदार होने का प्रकरण
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Image
नागपुर. निर्माणाधीन इमारत से गिरकर हुई मजदूर की मौत के मामले में यशोधरानगर पुलिस ने व्यवसायी और ठेकेदार के खिलाफ मृत्यु के लिए जिम्मेदार होने का मामला दर्ज किया. आरोपियों में जायसवाल टावर, लष्करीबाग निवासी विकास लक्ष्मणलाल जायसवाल और यशोधरानगर निवासी गुड्डू खान नामक ठेकेदार का समावेश है.
पुलिस ने हबीबनगर, टेका निवासी सबा अंजुम सैयद जमील (28) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. 7 दिसंबर 2012 को सबा के पति सैयद जमील सैयद बशीर (32) मोहम्मद रफी चौक पर बन रही जायसवाल की बिल्डिंग में डक्टिंग का काम करने गए थे. ठेकेदार गुड्डू उन्हें साथ ले गया था. इमारत में काम करते समय जमील नीचे गिर गए. गंभीर जख्मी होने के कारण निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां से मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया. 5 दिन बाद 12 दिसंबर को जमील की मौत हो गई.
पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था. जमील की पत्नी सबा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और बिल्डिंग के मालिक ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई इंतजाम नहीं किए. उनकी लापरवाही के कारण पति की इमारत से गिरकर मौत हुई. सबा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304 (अ), 34 के तहत मामला दर्ज किया. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
Worker dies after falling from building
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














