Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल कई राशियों के लिए व्यापार और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। वहीं कुछ जातकों को  स्वास्थ्य और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है।
Daily Horoscope 16 July 2026
आज का राशिफल 16 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Daily Horoscope 16 July 2026: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को अनुभवी लोगों का सहयोग और नई उपलब्धियां मिलेंगी, जबकि कुछ लोगों को पारिवारिक मतभेद, जल्दबाजी और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक दुबला-पतला, लंबे कद का और एकांतप्रिय स्वभाव का होगा। लेखन और अध्ययन के क्षेत्र में विशेष रुचि रखेगा। नौकरी में उच्च पद प्राप्त करने की संभावना रहेगी। माता के प्रति विशेष स्नेह रखेगा तथा अपने जन्मस्थान के निकट ही भाग्योदय करेगा।

मेष

अनुभवी लोगों का साथ आपके लिए लाभदायक रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मतभेदों से बचें, समय पर लाभ प्राप्त होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है। साझेदारी से लाभ मिलेगा। धार्मिक और आर्थिक कार्य सफल होंगे। मन में शांति और संतोष का अनुभव रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

लंबे समय से रुकी हुई तरक्की मिलने के योग हैं। खोई हुई प्रतिष्ठा दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और निजी प्रयास मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

रुकी हुई योजनाओं पर खर्च बढ़ सकता है। भागदौड़ के बाद निजी कार्य पूरे होंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

सिंह

अधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। किसी कार्य में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन मानसिक संतोष बना रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

कन्या

समय पर कार्य पूरा न होने से निराशा हो सकती है। केवल भाग्य के भरोसे रहने से अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पारिवारिक मतभेदों से बचें और हर कार्य में पर्याप्त सावधानी बरतें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 5

तुला

मित्रों के सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनों का व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। यश और प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

आपकी पहल से विवादित मामलों का समाधान निकल सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभ देगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा और बड़ी समस्या का समाधान संभव है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

धनु

व्यापारिक लेन-देन के पुराने मामलों के सुलझने से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। कम लाभ में भी संतोष बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

मकर

भाग्योदय के नए अवसर प्राप्त होंगे। सहयोगियों के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। मन में संतोष रहेगा, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

कुंभ

कार्यस्थल पर अपमान का भय बना रह सकता है। तनाव की स्थिति में निर्णय लेने से बचें। सरकारी क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छे अवसरों का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

मीन

जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखें। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अनियोजित कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। झूठे आरोपों से सावधान रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

व्यापार भविष्य

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, नमक और चावल के भाव में तेजी का रुख रह सकता है। धनिया और जीरा के भाव स्थिर बने रहेंगे। सोना और चांदी में मजबूती देखने को मिल सकती है, जबकि लोहे के भाव में मंदी के संकेत हैं।

भाग्यांक: 9455

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com