आंदोलन नहीं संवाद से निकलेगा हल, मंत्री बावनकुले ने दी सफाई, बोले- यह सिर्फ राजनीतिक झूठापन

Chandrashekhar Bawankule: बच्चू कडू कल नागपुर में किसानों के साथ आंदोलन करने वाले है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि आंदोलन से समस्या का हल नहीं संवाद से निकलेगा।
Chandrashekhar Bawankule: बच्चू कडू कल नागपुर में किसानों के साथ आंदोलन करने वाले है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि आंदोलन से समस्या का हल नहीं संवाद से निकलेगा।
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Politics: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कटिबद्ध है। आंदोलनों की जगह संवाद से जल्द ही सकारात्मक हल निकलेगा। वे राज्य में किसान आंदोलन, ओबीसी आरक्षण और राजनीतिक उठापटक के संदर्भ में नागपुर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के संदर्भ में बच्चू कड़ू, राजू शेट्टी, महादेवराव जानकर और डॉ. अजीत नवले से संवाद हुआ है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक शुरू है। सरकार सभी विषयों पर गंभीर है और जल्द ही सकारात्मक हल निकलेगा। ओबीसी आरक्षण जीआर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सीएम ने 40-45 ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की थी। हैदराबाद गजट में सच्चे कुणबी जाति प्रमाणपत्र पर आधारित जीआर उचित है लेकिन उस पर संभ्रम निर्माण किया जा रहा जो गलत है। झूठा प्रमाणपत्र दिया गया तो कार्रवाई होगी लेकिन सच्चे कुणबी पर अन्याय नहीं होगा।

पीएम से मिलना गलत नहीं

डीसीएम एकनाथ शिंदे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट पर संजय राऊत की टिप्पणी के संदर्भ में बावनकुले ने कहा कि पीएम से मिलने में गलत कुछ नहीं है। उल्टे इससे महायुति और अधिक मजबूत हो रही है। राऊत हर बात पर बवाल मचाने का प्रयास कर रहे हैं। धन नुकसान के संदर्भ में कहा कि सरकार का ध्यान किसानों की ओर है। पंचनामा का आदेश दिया गया है। मतदान सूची के संदर्भ में आरोपों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हार निश्चित देखकर पहले से ही आरोप कर रहे हैं। यह सिर्फ राजनीतिक झूठापन है।

महायुति की जीत निश्चित

आगामी निकाय चुनावों में महायुति की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 51 फीसदी से अधिक वोट महायुति को मिलेंगे। मतदाता हमारे साथ हैं। फलटन प्रकरण पर कहा कि आरोपी कोई भी हो, पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। नागपुर पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंगल ने सुरक्षित शहर अंतर्गत ऑपरेशन यू-टर्न उपक्रम शुरू किया है। नागपुर में 5 ट्रैफिक पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ जिसकी उन्होंने सराहना की।