-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Affordable 5g Phone Is On The Way Realme Makes A Big Splash With A 7000mah Battery
सस्ता 5G फोन आ रहा है, 7000mAh बैटरी के साथ Realme का बड़ा धमाका
- Written By: सिमरन सिंह
Realme P4 Lite 5G Price: Realme एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फ़ोन Realme P4 सीरीज़ का हिस्सा होने वाला है जो यूजर्स के बजट में आते हुए शानदार फीचर्स देंगा।

Realme P4 (Source. Realme)
Realme P4 Lite Performance: Realme एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 19 मार्च को भारत में अपना नया और किफ़ायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। यह फ़ोन Realme P4 सीरीज़ का हिस्सा होगा और इसे Realme P4 Lite के तौर पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि यह इस सीरीज़ का सबसे किफ़ायती डिवाइस होगा, जिससे कम बजट वाले यूज़र्स को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12:00 बजे होगा और यह फ़ोन सिर्फ़ Flipkart पर ही बेचा जाएगा। यूज़र्स कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी इस इवेंट को लाइव देख सकेंगे।
दमदार बैटरी से मिलेगा लंबा बैकअप
Realme P4 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 1.47 दिन तक आराम से चल सकता है। यानी बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म।
साथ ही फोन में स्लीक डिजाइन दिया गया है, जो इसे स्टाइलिश बनाता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी मिलेगा, जिससे फोन ज्यादा मजबूत रहेगा। इसके अलावा IP64 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
क्या सच में बन गया Spider-Man का Web Shooter? YouTuber ने बनाया हाथ से जाल फेंकने वाला गजब डिवाइस
2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
अब Google बताएगा आपकी उम्र, लेकिन बिना जन्मतिथि मांगे, Android यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा बदलाव
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी दम
इस बजट स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो स्मूद एक्सपीरियंस देगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक होगी, जिससे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें LCD पैनल के साथ ArmorShell प्रोटेक्शन दिया जाएगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा, जो डेली यूज और गेमिंग दोनों के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन देगा। कैमरा सेक्शन में 13MP का AI कैमरा दिया जाएगा, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक की जा सकेगी।
ये भी पढ़े: अब कॉल में नहीं आएगा शोर, WhatsApp ला रहा है बड़ा बदलाव, बात करने पर मिलेगा नया एक्सपीरियंस
कीमत और मुकाबला
Realme P4 Lite को भारत में करीब 15,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में यह फोन बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा। इसका सीधा मुकाबला Vivo T4 Lite, iQOO और Redmi के किफायती 5G स्मार्टफोन्स से होगा। वहीं, फोन में लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Realme UI मिलने की भी उम्मीद है।
बजट में मिलेगा पावरफुल पैकेज
अगर आप कम कीमत में लंबी बैटरी, मजबूत डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Realme P4 Lite आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है। यह फोन खासकर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है।
Affordable 5g phone is on the way realme makes a big splash with a 7000mah battery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














