'अपनी पार्टी को बचाने दिल्ली गए एकनाथ शिंदे', हर्षवर्धन सपकाल ने डिप्टी सीएम और BJP पर कसा तंज

Harshwardhan Sapkal: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों को खत्म करने की साजिश रच रही है। वहीं एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर भी तंज कसा है।
harshvardhan-sapkal-attack-bjp-allies-eknath-shinde-ajit-pawar-mahayuti
हर्षवर्धन सपकाल व पीएम मोदी से मिलते एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Harshwardhan Sapkal Attack Eknath Shinde And BJP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि बीजेपी का काम अपनी सहयोगी दलों को निगलने का रहा है। उन्होंने पहले विपक्षी दलों को निगल लिया, अब अपने सहयोगी दलों को भी नहीं छोड़ रही है। यही वजह है कि अब अपनी पार्टी को बचाने के लिए एकनाथ शिंदे शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे।

सपकाल ने कहा कि स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में भाजपा अपने सहयोगियों शिंदे सेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने पर मजबूर करेगी, ताकि उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म किया जा सके।

ट्रिपल इंजन सरकार अंदर से कमजोर

यह बात समझ में आने के बाद ही डिप्टी सीएम शिंदे दिल्ली दौड़े हैं ताकि अपनी पार्टी और खुद को बचा सकें सत्ता में बैठी यह "ट्रिपल इंजन सरकार" बाहर से जितनी मजबूत दिखती है, अंदर से उतनी है कमजोर है। भाजपा, शिंदे सेना औन अजित पवार की एनसीपी के बीच जबरदस्त मतभेद व खींचतान चल रही है।

शिंदे ने मोदी शाह से की मुलाकात

बता दें कि महायुति सरकार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार को एक बार फिर दिल्ली पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिंदे ने महायुति सरकार के अंदर चल रही खींचतान से मोदी को अवगत कराया है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि उनकी कई योजनाओं पर ब्रेक लगाया जा रहा है। साथ ही नवी मुंबई में बीजेपी नेता व कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक को आगे कर उनकी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं। पीएम मोदी के साथ शिंदे की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।

भाजपा पर साधा निशाना

दीपावली के उपलक्ष्य में मुंबई बीजेपी के एक नेता एक हैं तो सेफ हैं स्लोगन के साथ समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट रहे हैं। पीसीसी चीफ हषवर्धन सपकाल व कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने भाजपा पर त्योहारों के मौसम में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

बीजेपी और उसके गठबंधन महायुति पर द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के नेतृत्व में मुंबई असुरक्षित हो जाएगी। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका (मुंबई बीएमसी) का खजाना लूट लिया जाएगा और शहर के लोगों में फूट पड़ेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com